एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: ढोलका सीट पर बीजेपी साल 2017 में मात्र 327 वोटों से जीती थी, इस बार पार्टी ने बदला अपना उम्मीदवार, कांटे का हो सकता है मुकाबला

अहमदाबाद की ढोलका विधानसभा की सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए किरितसिंह सरदारसंग डाभी को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि पिछली बार भूपेंद्रसिंह चुडासमा को प्रत्याशी बनाया गया था.

Dholka Assembly seat : गुजरात विधानसभा का रोचक मुकाबला होने में बस कुछ दिन बाकी हैं. इस बार गुजरात चुनाव द्विपक्षीय न होकर त्रिपक्षीय लड़ाई में तब्दील होता दिख रहा है. वहीं गुजरात में कुछ सीटें ऐसी हैं जिनकी चर्चा जोरों पर है. जैसे व्यारा सीट, उत्तर जामनगर सीट, वाडगाम सीट और अब गुजरात की ढोलका विधानसभा की सीट भी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है.

ढोलका सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बदल कर मुकाबले को और अधिक रोचक बना दिया है. हालांकि 2017 के गुजरात विधानसभा के चुनावों में बीजेपी ने बहुत कम वोट शेयर के साथ जीत हासिल की थी. अहमदाबाद जिले के अंतर्गत ढोलका विधानसभा की सीट सबसे अहम सीटों में से एक है. 

ढोलका सीट पर बीजेपी, आप, कांग्रेस के प्रत्याशी

गुजरात विधानसभा के 2017 के मुकाबले को मद्देनजर रखते हुए इस बार बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदलते हुए किरित सिंह सरदारसंग डाभी को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि पिछली बार बीजेपी की ओर से भूपेंद्रसिंह चुडासमा को प्रत्याशी बनाया गया था. वहीं कांग्रेस ने ढोलका सीट के लिए अपने पुराने प्रत्याशी राठोड़ अश्विनभाई कमसुभाई को अपना प्रत्याशी बनाया है. गुजरात के चुनावी मैदान में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी ने जातुभा भरूभा गोल को ढोलका सीट से टिकट दिया है.  

पिछले चुनाव में कांटे की टक्कर

गुजरात विधानसभा के 2017 के चुनावों में ढोलका सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला रहा था. 2017 में इस सीट पर 1 लाख 60 हजार 844 वोटों के साथ 69.65 प्रतिशत की वोटिंग हुई थी. पिछले चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने कांग्रेस के राठोड़ अश्विनभाई कमसुभाई को 327 वोटों के बहुत कम अंतरों के साथ हराया था. चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को 71530 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को नजदीकी मतों के अंतर के साथ 71203 वोट हासिल हुए थे. 

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा 2022 की सभी 182  विधानसभा की सीटों पर दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना हैं. पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा तो वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान किया जाएगा.  

यह भी पढ़े: Gujarat Election 2022: चुनाव मैदान में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा, उनकी बहन अलग-अलग पार्टी का कर रहे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget