एक्सप्लोरर

AIMIM की नजर गुजरात में SC सीटों पर, लेकिन कांग्रेस के वोट काटने की चाल, जाने बीजेपी को कहां होगा फायदा

Gujarat Election 2022 : 'पार्टी 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है जिसमें मुस्लिम, दलित, आदिवासी और यहां तक ​​कि सामान्य बहुल सीटें भी शामिल हैं.

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही एआईएमआईएम (AIMIM)दलित और मुस्लिम वोटों पर फोकस कर रही है. कौशिका परमार को अहमदाबाद की दानिलिमदा (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) सीट से मैदान में उतारने से यह संकेत मिलता है कि पार्टी की नज़र कांग्रेस के दलित निर्वाचन क्षेत्र पर भी है. पार्टी ने जमालपुर-खड़िया, सूरत (पूर्व), लिंबायत और बापूनगर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, और जातिगत समीकरण बताते हैं कि इन सीटों पर उसके प्रवेश से बीजेपी को सीधा फायदा पहुंचने की संभावना है.

हालांकि एआईएमआईएम ने ऐसी किसी भी योजना से इनकार किया है. ओवौसी ने कहा, "पार्टी 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, जिसमें मुस्लिम, दलित, आदिवासी और यहां तक ​​कि सामान्य बहुल सीटें भी शामिल हैं. जब कोई पार्टी चुनावी मैदान में होती है, तो वह यह नहीं सोचती है कि उसका उम्मीदवार एक्स या वाई पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाएगा. लोग हमारी पार्टी और उम्मीदवारों को वोट देंगे."

अनुसूचित जाति के लिए 13 आरक्षित सीटें हैं, और 2017 के चुनावों में, बीजेपी ने सात और कांग्रेस ने पांच सीटें जीती थीं, जबकि एक कांग्रेस समर्थित निर्दलीय के खाते में गई थी.

कांग्रेस विधायक ने कही दिलचस्प बात

कांग्रेस के दसाड़ा विधायक नौशाद सोलंकी ने कहा, "हम इसके लिए तैयार हैं, हम पहले से जानते थे कि आप और एआईएमआईएम उन सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, जहां कांग्रेस लंबे समय से जीत रही है और बीजेपी वहां से नहीं जीत पा रही है. निर्दलीय उम्मीदवार (कांग्रेस के खिलाफ खड़े होने के लिए) मिल रहे थे, अब इनकी जगह आप और AIMIM ले रहे हैं, लेकिन लोगों को एहसास हो गया है कि ये पार्टियां चुनाव में क्यों दिलचस्पी रखती हैं, इसलिए संभावनाओं को बर्बाद करने की यह रणनीति इस बार काम नहीं करने वाली है.''

डेढ़ महीने पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जूनागढ़ जिले के मांगरोल तालुका में एक जनसभा को संबोधित किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि मतदाताओं पर इसका प्रभाव बहुत कम था. कांग्रेस विधायक मोहनलाल वाला ने कहा, "यह सच है कि रैली में अच्छी संख्या में मुस्लिम शामिल हुए हैं, लेकिन अगर एआईएमआईएम गिर-सोमनाथ जिले की कोडीनार सीट पर उम्मीदवार खड़ा करती है, तो यह कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने में बुरी तरह विफल होगी." 

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दो चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण के लिए एक और दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा. आठ को नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget