एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: क्या गोधरा में निकाय चुनाव जैसा उलटफेर कर पाएगी AIMIM, बिगड़ सकता है समीकरण

Gujarat Elections News : गुजरात के 182 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा. इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

Gujarat Assembly Elections 2022:  गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कई सीटें ऐसी हैं, जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. इनमें गोधरा विधानसभा सीट भी है, जो चुनाव के केंद्र में चर्चा का कारण बनी हुई है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है. इस सीट पर बीजेपी के मौजूदा विधायक सी. के. राउल को पार्टी ने इस बार भी टिकट दिया है. गोधरा सीट को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माना जाता है. इस सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रही है. साल 2021 में हुए निकाय चुनाव में इस पार्टी को काफी बढ़त मिली थी.  

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को उम्मीद है कि उनको इस चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिलेगा और बाकी उम्मीदवारों के बीच मतों का बंटवारा होगा. इससे उनकी जीत की राह आसान हो सकती है.

निकाय चुनाव में मिली थी जीत

एआईएमआईएम ने पिछले साल हुए गोधरा नगर पालिका के चुनाव में सात सीटें हासिल की थी और बीजेपी को निकाय की सत्ता से दूर रखने के लिए निर्दलीयों के साथ समझौता भी किया था. ओवैसी की पार्टी के समर्थन से निर्दलीय कैंडिडेट संजय सोनी फरवरी 2021 में नगरपालिका के अध्यक्ष बने, लेकिन पिछले साल नवंबर में बीजेपी का समर्थन मिलने के बाद उन्होंने एआईएमआईएम का साथ छोड़ दिया. इस बार गोधरा विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम अपनी पकड़ और मजबूत बनाने और जीतने की कोशिश कर रही है.
 
गोधरा गुजरात की उन 14 विधानसभा सीटों में से एक है जहां एआईएमआईएम इस बार चुनाव लड़ रही है. ओवैसी ने यहां से अपने उम्मीदवार हसन शब्बीर कच्बा के समर्थन में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था.

कांग्रेस ने किसे दिया टिकट

कांग्रेस (Congress) ने इस सीट से रश्मिता बेन चौहान को टिकट दिया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजेश भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. एआईएमआईएम के पार्षदों का आरोप है कि गोधरा की मुस्लिम बहुल बस्तियों को विकास से उपेक्षित रखा गया था. यहां के लोगों को सड़क, साफ-सफाई और पानी की बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी. पार्षद फैसल सुलेजा ने कहा है कि ‘‘ विकास हुआ है, लेकिन सिर्फ 50 प्रतिशत इलाके में ही हुआ है.’’

एआईएमआईएम के पार्षद ने क्या कहा

एआईएमआईएम के एक और पार्षद इसहाक एम गनी भाई ने कहा है कि उनकी पार्टी के पार्षदों ने यह सुनिश्चित किया कि विकास का पैसा समान रूप से सभी इलाकों को मिले. गोधरा विधानसभा में करीब 2,79,000 मतदाता हैं, जिनमें 72,000 मुस्लिम हैं. गनी भाई का कहना है कि अगर मुस्लिम मतदाताओं ने पूरा समर्थन दिया तो बहुकोणीय मुकाबले में एआईएमआईएम की जीत पक्की है. हालांकि, निकाय चुनाव निर्दलीय लड़ चुकीं सोफिया अनवा जमाल ने कहा है कि एआईएमआईएम सिर्फ वोटों का बंटवारा करेगी, जिसका फायदा आखिरकार बीजेपी को होगा.

Gujarat Assembly Elections 2022: 2017-21 तक बीजेपी को गुजरात में सबसे अधिक कॉर्पोरेट चंदा मिला, कांग्रेस की रकम जानकर चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget