एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: वो 10 मुद्दे जो गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को प्रभावित करेंगे

Gujarat Election 2022: इसी साल 30 अक्टूबर को मोरबी में पुल गिर जाने से 135 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस हादसे में सरकार, स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के बीच की सांठगांठ को खुलकर सामने ला दिया.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में होने जा रहा है. राज्य में पहले चरण के लिए 89 सीटों पर 1 दिसंबर मतदान होगा. वहीं दूसरे चरण में बाकी बची हुई सीटों के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. गुजरात चुनाव में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार और प्रबंधन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो 10 मुद्दे जो गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को प्रभावित करेंगे...

नरेंद्र मोदी
गुजरात चुनाव में बीजेपी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में तुरुप का इक्का है. पीएम मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं. इस दौरान किए गए विकार कार्यों को बीजेपी गुजरात मॉडल के रूप में जनता को बताती है. गुजरात में पीएम मोदी की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है. मोदी की यह लोकप्रियता चुनावों में बीजेपी के लिए निर्णायक हो सकता है. 

मोरबी पुल हादसा
इसी साल 30 अक्टूबर को मोरबी में पुल गिर जाने से 135 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस हादसे में सरकार, स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के बीच की सांठगांठ को खुलकर सामने ला दिया. गुजरात के लोगों के मन को कहीं न कहीं मोरबी हादसा प्रभावित कर सकता है. 

सत्ता विरोधी लहर
गुजरात में बीजेपी की पिछले 27 सालों से सरकार है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी के 27 साल के शासन ने समाज के कई वर्गों में असंतोष बढ़ाया है. इसके अलावा बीजेपी सरकार के दौरान बढ़ी महंगाई, बेरोजगारी जैसी अन्य मूलभूत सुविधाएं को लेकर भी लोग सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं.  

पेपर लीक और सरकारी परीक्षा
गुजरात में बार-बार पेपर लीक होने खबरें आ चुकी हैं, इससे बेरोजगारी झेल रहे युवाओं में काफी गुस्सा है. परीक्षाओं के स्थगित होने से सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया. इससे राज्य के नौजवान नाराज हैं. 

किसानों की समस्याएं
गुजरात के कई हिस्सों में किसान आंदोलन कर रहे हैं. दरअसल, पिछले दो सालों में राज्य में अत्यधिक बारिश के कारण किसानों की फसल नुकसान हो गई है. सरकार ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया है. इससे किसान वर्ग सरकार के खिलाफ भी जा सकते हैं. 

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं 
गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली शिक्षा की कमी है. इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. साथ ही स्कूलों में कक्षाओं की भी कमी है. राज्य के ग्रामीण क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं. 

बिलकिस बानो मामले के दोषियों को छोड़ना
बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या केस में दोषियों कोर्ट ने छोड़ दिया, इससे अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ बहुसंख्यक हिंदूओं का एक धड़ा भी नाराज है. ऐसे में मुस्लिम के साथ में हिंदूओं के एक वर्ग को यह मुद्दा प्रभावित कर सकता है. 

खराब सड़कें
गुजरात को पहले अच्छी सड़कों के लिए जाना जाता था. लेकिन अब हकीकत कुछ और ही है, राज्य की सड़कों की हालत खस्ता हाल है जो लोगों के लिए परेशानी का सबब है. 

बिजली की उच्च दरें
गुजरात में बिजली की दरें देश में सबसे अधिक दरों में से एक है. राज्य के लोगों को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है. बिजली की उच्च दरें गुजरात के लोगों को प्रभावित कर सकती हैं.

जमीन अधिग्रहण
गुजरात में कई सरकारी परियोजनाओं के लिए जिन किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है, उनमें किसानों और जीन के मालिकों में असंतोष है. किसान अहमदाबाद और मुंबई के बीच हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर चुके हैं. उन्होंने वडोदरा और मुंबई के बीच एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का भी विरोध किया है.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: AAP उम्मीदवार सागर रबारी की कितनी है कुल संपत्ति, यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget