एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Elections 2022: जामनगर नॉर्थ से चुनाव लड़ रही रिवाबा को क्या पति रवींद्र जडेजा की वजह से मिला विधानसभा टिकट, जानिए उनका जवाब

Gujarat Assembly Elections 2022: रिवाबा जडेजा इस बार बीजेपी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं. पार्टी ने उनको जामनगर उत्तर से मैदान में उतारा है.

Gujarat Assembly Elections 2022: भारतीय ऑल राउंडर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा इस बार बीजेपी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं. पार्टी ने उनको जामनगर उत्तर से मैदान में उतारा है. रिवाबा काफी ज़ोर-शोर से प्रचार कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं. 

हिन्दी समाचार चैनल आजतक से बातचीत के दौरान रिवाबा से स्पष्ट रूप से जब पूछा गया कि क्या उन्हें टिकट उनके पति रवींद्र जडेजा की वजह से मिला है तो उन्होंने जवाब बड़ी बेबाकी से दिया. रिवाबा कहती हैं उन्हें बहुत गर्व है कि जडेजा का नाम उनके साथ जुड़ा हुआ है और अगर लोग कहते हैं कि रविंद्र जडेजा के नाम की वजह से उनको टिकट मिला तो यह सच है. 

रिवाबा कहती हैं कि भले ही इस बार उनको टिकट मशहूर क्रिकेटर जडेजा की बीवी होने की वजह से मिला हो लेकिन अगली बार किसी की बीवी को नहीं बल्कि रिवाबा जडेजा को काम के आधार पर टिकट मिलेगा. रिवाबा ने बीजेपी को धन्यवाद किया और कहा की पार्टी ने जो उनपर विश्वास जताया है वह उसपर खरा उतरेंगी. वह जनता के लिए काम करेंगी और उनका विश्वास जीत कर अगली बार अपनी पहचान के बल पर चुनाव लड़ेंगी. 

रिवाबा का यह पहला चुनाव है. वह बीजेपी के साथ साल 2019 में जुडी थीं. रिवाबा का जन्म सन 1980 में राजकोट में हुआ था. मूलरूप से वह जूनागढ़ की रहने वाली हैं. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की हुई  है. 

रेस्टोरेंट की मालकिन भी हैं
रिवाबा जडेजा मूल रूप से राजकोट की रहने वाली हैं. इनके पिता शहर के जाने माने बिजनेसमैन हैं. रिवाबा राजकोट के आत्मिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है. वह पढ़ने में बहुत ही ज्यादा तेज रही हैं. 

कब किया था शादी 
रिवाबा जडेजा अपना ज्यादातर समय राजकोट और जामनगर में ही बिताती हैं. यहां वह अपने ‘जड्डूस फूड फील्ड’ नाम से रेस्टोरेंट को भी रन कराती हैं. रिवाबा ने साल 2019 में बीजेपी ज्वॉइन किया था. रिवाबा ने साल 2016 में रविंद्र जडेजा के साथ शादी रचाई थी. उनकी लव स्टोरी बहुत हद तक अरेंज मैरिज का शक्ल लिए हुए है. दरअसल, जडेजा का परिवार चाहता था कि वह जल्द ही शादी कर लें. रविंद्र जडेजा की बहन ने रिवाबा से रविंद्र जडेजा को मिलवाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget