एक्सप्लोरर

Goa Elections: गोवा बीजेपी में टिकट बंटवारे के लेकर बवाल जारी, पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पाारसेकर ने किया पार्टी छोड़ने का एलान

Goa Assembly Elections 2022: पारसेकर फिलहाल आगामी गोवा चुनाव के लिए बीजेपी की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख हैं और पार्टी को कोर समिति के भी सदस्य हैं.

Goa Assembly Elections 2022: अगले महीने के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से टिकट नहीं देने से नाराज, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने सत्तारूढ़ पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है. 65 साल के पारसेकर ने कहा कि वह पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं और आज शाम तक अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से सौंप देंगे.

बीजेपी की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख हैं पारसेकर

पारसेकर फिलहाल आगामी गोवा चुनाव के लिए बीजेपी की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख हैं और पार्टी को कोर समिति के भी सदस्य हैं. बीजेपी ने मांद्रेम विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को नामांकित किया है. इस सीट का पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व किया था. सोपते ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पारसेकर को हराया था, लेकिन 2019 में नौ अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए थे.

पारसेकर ने कहा, “फिलहाल, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैं आगे क्या करुंगा, इसका फैसला बाद में करुंगा.” उन्होंने कहा कि सोपते मांद्रेम में मूल बीजेपी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं जिससे उनके भीतर व्यापक असंतोष है.

2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे पारसेकर

पारसेकर 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे. उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था. बीजेपी ने 14 फरवरी के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा कर दी है. राज्य में विधानसभा की 40 सीट हैं.

यह भी पढ़ें-

Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री पर Akali Dal ने फोड़ा 'वीडियो बम', कहा- Charanjit Channi हनी और मनी का कॉम्बिनेशन हैं

UP Election 2022: 'यूपी की सत्ता में लौटे तो IT सेक्टर में देंगे 22 लाख नौकरियां', सपा सुप्रीमो Akhilesh Yadav का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget