एक्सप्लोरर

UP Bypolls 2024: यूपी में नहीं टूटेगा गठबंधन! उपचुनाव के लिए फॉर्मूला सेट, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी सपा और कांग्रेस?

UP Bypolls 2024: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीट में से आठ पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. वही, सपा ने कांग्रेस के लिए दो सीट छोड़ दी है.

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) आठ और कांग्रेस दो सीट पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के हिस्से में गाजियाबाद और खैर सीट आई है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को बताया कि उपचुनाव के लिये हुए समझौते के तहत अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट के साथ-साथ गाजियाबाद सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी. वहीं, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और कांग्रेस पांच सीट की मांग कर रही थी.

 कांग्रेस के लिए बस दो सीट
सपा ने मीरापुर सीट के उपचुनाव के लिये भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने इस सीट पर सुम्बुल राना को प्रत्याशी बनाया है. सपा ने अब तक सात सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये और दो सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है. जिसमें प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) पर उपचुनाव होना है.

मिल्कीपुर सीट पर नहीं होगा उपचुनाव

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट को छोड़कर प्रदेश की 10 खाली विधानसभा सीट में से नौ पर उपचुनाव की घोषणा की थी. न्यायालय में एक याचिका लंबित होने के कारण मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया. इनमें से नौ सीट साल 2022 में निर्वाचित हुए विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थीं. सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण खाली हुई है.

13 नवंबर को होगा उपचुनाव
इलेक्शन कमीशन  के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा सीट (करहल), (कुंदरकी), (कटेहरी), (सीसामऊ), (खैर), (गाजियाबाद सदर), (मीरापुर), मझवा और फूलपुर के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव के तहत मतदान होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किये जाएंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: मीरापुर सीट पर सपा ने प्रत्याशी का ऐलान किया, 6 सीटों पर पहले हो चुकी है घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget