एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या भारत के सपोर्ट में शपथ लेने लगे PoK के लोग? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check News: पीओके का बताकर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि वहां के लोग भारतीय सेना के समर्थन में उतर आए हैं.

PoK People Video Fact Check: भारत के समर्थन में शपथ लेते हुए कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के लेकर दावा किया गया है कि ये पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके का है, जहां के लोग भारतीय सेना के समर्थन में उतर आए हैं. इस वीडियो को फेसबुक पर वायरल किया गया है. यही वीडियो इस साल मार्च में भी शेयर किया गया था. 

1.39 मिनट लंबे वीडियो में लोग शपथ लेते हुए कह रहे हैं कि हिंदुस्तान के संविधान उर्फ कानून को बचाने के लिए हिंदुस्तान की तरक्की की कसम खाते हैं. वह कहते हैं कि जब भी देश को उनकी जरूरत पड़ेगी तो उरी, जम्मू-कश्मीर गुज्जर बकरवाल के नौजवान अपनी जान देने को तैयार रहेंगे. हालांकि, बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा झूठा है. 

वीडियो को लेकर क्या दावा किया गया? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "पीओके के मुसलमान भारत में मिलने के लिए.. भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना को तन-मन-धन से समर्थन देने की सौगंध खा रहे हैं जो 70 साल मे संभव नहीं था वो अब सहजता से हो रहा है..." वीडियो को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है, जबकि इसका आर्काइव लिंक यहां क्लिक कर देख सकते हैं. 


Fact Check: क्या भारत के सपोर्ट में शपथ लेने लगे PoK के लोग? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

फैक्ट चेक में क्या मालूम चला? 

बूम इस वीडियो के फैक्ट चेक को इससे पहले मार्च में भी कर चुका है. उस समय भी वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया जा रहा था. फैक्ट चेक में मालूम चला था कि वीडियो को लेकर किया गया दावा गलत है. वीडियो में लोगों को उरी का जिक्र करते हुए सुना गया. लोगों के साथ में मौजूद तख्तियों पर 'गुज्जर-बकरवाल एकता जिंदाबाद' लिखा हुआ है. यहां से मिले हिंट के जरिए संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल सर्च किया. 

इस दौरान गुज्जर बकरवाल नाम के एक्स हैंडल के बारे में मालूम चला, जिस पर ये वीडियो मौजूद था. वीडिोय के कैप्शन में लिखा हुआ था कि जम्मू-कश्मीर के गुज्जर बकरवाल अपनी अनुसूचित जनजाति की स्थिति की सुरक्षा के संबंध में अपने संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखने का संकल्प ले रहे हैं. इसके अलावा यूट्यूब पर भी एक वीडियो मिला, जिसमें बताया गया कि उरी के गुज्जर बकरवाल समुदाय ने भारत के संविधान के दायरे में अपने एसटी के हालात की रक्षा करने की कसल ली. 

वहीं जब शपथ दिलवाने वाले रफीक बलोटे से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया, "इस वीडियो का पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कोई संबंध नहीं है. यह तब का वीडियो है जब गुज्जर और बकरवाल समुदायों ने आरक्षण देने के सरकार के फैसले के खिलाफ अगस्त (2023) में एक मार्च निकाला था. यह मार्च बारामूला जिले के डाक बंगला इलाके में आयोजित हुआ था. इस मार्च के बाद उरी के गुज्जर और बकरवाल समुदाय के युवाओं ने शपथ भी ली थी."

फैक्ट चेक में क्या निष्कर्ष निकला? 

फैक्ट चेक में ये साफ हो गया कि वीडियो को लेकर किया गया दावा पूरी तरह से फर्जी है. इसका पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि ये वीडियो जम्मू-कश्मीर के उरी का है, जहां पर गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोगों ने शपथ ली थी. गुज्जर और बकरवाल समुदाय के लोगों ने आरक्षण पर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए 'ट्राइबल बचाओ मार्च' निकाला था, जिसे पीओके का बताकर शेयर किया गया.

Disclaimer: This story was originally published by Boom, and translated by ABP Live as part of the Shakti Collective.

यह भी पढ़ें: क्या PM मोदी ने रैली में बोला 'अपशब्द'? जानिए वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget