एक्सप्लोरर

#ABPExitPoll2019: पश्चिम बंगाल में 'दीदी' का जलवा कायम लेकिन बीजेपी से मिल सकती है कड़ी टक्कर

Exit Polls 2019: लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा के रिजल्ट का वक्त करीब आ रहा है. एबीपी न्यूज अपने तमाम पाठकों और दर्शकों के लिए लेकर आया है सबसे सटीक और सबसे बड़ा एग्जिट पोल. एबीपी न्यूज़ और नीलसन ने एग्जिट पोल के जरिए जानने की कोशिश की है कि नतीजों का रुख क्या रहेगा.

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सियासी रण के नतीजे सात चरणों के चुनाव के बाद ईवीएम में कैद हो चुके हैं. ये नतीजे 23 मई को जनता के सामने आएंगे लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज़ और नीलसन ने एग्जिट पोल के जरिए जानने की कोशिश की है कि नतीजों का रुख क्या रहेगा. एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर दीदी यानी ममता बनर्जी का जादू कायम है. एक बार फिर टीएमसी अपना शानदार प्रदर्शन दोहरा रही है. हालांकि पिछली बार के मुकाबले बीजेपी उसको कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है.

एग्जिट पोल के मुताबिक टीएमसी को 24 सीटें, बीजेपी को 16 और कांग्रेस को 02 सीटें मिल सकती हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक लेफ्ट के खाली हाथ रहने की उम्मीद है. एग्जिट पोल से पता चल रहा है कि राज्य में टीएमसी को साल 2014 के मुकाबले 10 सीटों का नुकसान हो रहा है. बीजेपी को 14 सीटों का फायदा हो रहा है, जबकि कांग्रेस को सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है.

कितनी सीटें हैं? पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें है. इस लिहाज से सत्ता की कुर्सी पर पहुंचने के लिए यह राज्य काफी महत्वपूर्ण है. बंगाल में विधानसभा सीटों की बाते करें तो 294 सीटें है. लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में सारी देश की पूरी राजनीति पश्चिम बंगाल आसपास की केंद्रित हो गई थी. पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच का टकराव लगातार सुर्खियों में बना रहा. ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर बयानों तीर चले, ममता बनर्जी ने तो पीएम पर हमला करते हुए यह कह दिया या तो आप अपने आरोपों के सबूत दें नहीं तो आपको जेल तक ले जाएंगे.

पिछले लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था? पिछले लोकसभा चुनाव में बंगाल में ममता बनर्जी का जादू चला था, उनकी पार्टी टीएमसी ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कभी बंगाल की सत्ता पर शीर्ष पर रही कम्यूनिस्ट पार्टी को 2 सीटें ही मिली थी. वहीं राज्य में बीजेपी को 2 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली थी.

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे? विधानसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा सीट भी टीएमसी को ही मिली थीं. उसने राज्य की 294 सीटों में से 211 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया था. वहीं कांग्रेस के खाते में 44, सीपीआईएम को 26, बीजेपी को 3, एआईएफबी को 2, आरएसपी को 3, गोर्का जनमुक्ति मोर्ता को 3 और सीपीआई और निर्दलीय को 1-1 सीट मिला था.

वोट प्रतिशत क्या रहे थे? लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का वोट प्रतिशत 39.05 प्रतिशत रहा था. क्मयूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को 29.71 प्रतिशत वोट मिला था. बीजेपी को 17.02 और कांग्रेस को 9.58 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 44.91 प्रतिशत, सीपीआईएम को 19.75 प्रतिशत, कांग्रेस को 12.25 प्रतिशत और बीजेपी को 10.16% वोट मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget