एक्सप्लोरर

Exclusive: वोटिंग के बीच भूपेंद्र हुड्डा ने कहा- हरियाणा में कांग्रेस की तरफ लोगों का रुख, BJP से नाराज है जनता

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने जो वायदे किए थे, पिछले पांच सालों में पूरे नहीं किए. हरियाणा में जनता का रुख कांग्रेस की तरफ है.

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर वोटिंग जारी है. चुनाव परिणाम आज से तीन दिनों बाद 24 अक्टूबर को आएंगे. इससे पहले सभी राजनीतिक दलों के जीत को लेकर अपने-अपने दावे हैं. कांग्रेस नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं. आज उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान लोग हमारी सभाओं में भारी संख्या में आए, हरियाणा में कांग्रेस की तरफ रुख है.

उन्होंने कहा, ''हर चुनाव में परीक्षा कठिन होती है. प्रजातंत्र है और यहां हार-जीत चलती रहती है. बीजेपी ने जो वायदे किए थे, पिछले पांच सालों में पूरे नहीं किए. लोग हमारी सभाओं में भारी संख्या में आए. हरियाणा में कांग्रेस की तरफ रुख है.'' कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हुड्डा ने कहा, ''चुनाव में दो बड़े फैक्टर हैं. पहला हमारे पास उपलब्धियां हैं और दूसरा लोगों में सरकार से नाराजगी है.''

गढ़ी सांपला किलोई से उम्मीदवार हुड्डा ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कहा, ''पहला लक्ष्य कांग्रेस की सरकार बनाना, कांग्रेस को बहुमत में लाना है. मुख्यमंत्री पद पर फैसला विधायक दल लेता है. लोगों को कांग्रेस से उम्मीद है.'' हुड्डा ने कहा कि संसद के चुनाव में अलग मुद्दे होते हैं और विधानसभा में अलग. मैंने अनुच्छेद 370 पर अपना रुख साफ किया था और कानून बन चुका है तो इसका अब कोई विरोध नहीं कर सकता है.

वहीं कैथल से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में एक बात साफ है कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के सुशासन, जिस प्रकार से किसान की फसल को बर्बाद किया गया है और किसान लुटा है. जिस प्रकार से 29 प्रतिशत बेरोजगारी दर रही है, मंदी रही है. लोग आरक्षण आंदोलन में मारे गए, रामपाल और राम रहीम केस में भी लोगों की मौत हुई. लोग इस खट्टर सरकार से उब चुके हैं. हरियाणा में सत्ताधारी बीजेपी का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और जेजेपी के साथ है.

हरियाणा-महाराष्ट्र में वोटिंग जारी, पढ़ें LIVE अपडेट्स

हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है. हरियाणा में कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी ने 90 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है. प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों के 1,169 उम्मीदवार हैं चुनाव लड़ रहे. वर्तमान में राज्य विधानसभा में बीजेपी के 48 सदस्य हैं.

इनेलो से टूटकर बनी दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) भी लोकसभा में हार के बाद अपनी संभावनाओं में सुधार की उम्मीद कर रही है. बीएसपी, आम आदमी पार्टी, इनेलो-शिअद गठबंधन, स्वराज इंडिया और लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. हालांकि इनमें से कोई भी सभी 90 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget