एक्सप्लोरर

INS विराट: राजीव गांधी पर PM मोदी के आरोप को पूर्व नौसेना अधिकारियों ने बताया जुमला और बकवास

दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी पर जंगी जहाज INS विराट को निजी टैक्सी की तरह इस्लेमाल करने का आरोप आरोप लगाए थे. कांग्रेस ने आरोपों के जवाब में पीएम मोदी पर वायुसेना के जहाजों को टैक्सी बना देने का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली: पीएम ने राजीव गांधी पर INS विराट के व्यक्तिगत इस्तेमाल का आरोप लगाया लेकिन उस समय नौसेना के वाइस एडमिरल एल रामदास ने इन आरोपों को नकारा है. पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास ने कहा कि राजीव गांधी छुट्टी पर नहीं बल्कि आधिकारिक यात्रा पर थे. उन्होंने ये भी कहा कि राजीव गांधी तत्कालीन पीएम थे इसलिए वो आईलैंड विजिट के लिए गए थे. इसके साथ ही उस वक्त आईएनएस विराट के कमांडिंग ऑफिसर विनोद पसरीचा ने भी पीएम मोदी के आरोपों को खारिज किया है.

INS विराट: राजीव गांधी पर PM मोदी के आरोप को पूर्व नौसेना अधिकारियों ने बताया जुमला और बकवास पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास

एडमिरल एल रामदास ने क्या कहा? एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में एडमिरल एल रामदास ने कहा, ''प्रधानमंत्री अपनी पत्नी के साथ जाते हैं, अभी जो कहा जा रहा है कि उनके साथ राहुल भी थे, हम तो इतने व्यस्त थे कि हमने देखा भी नहीं. प्रधानमंत्री पहली बार युद्धपोत पर गए थे, वो प्रधानमंत्री थे और ये उनका अधिकार है कि वो सैन्य सामिग्री और व्यवस्था को देखें.'' वाइस एडमिरल ने कहा, ''नौसैनिक जहाज, रेजीमेंट, स्वाक्वाड्रन, एयरक्राफ्ट को देखना पीएम का विशेषाधिकार है. राजीव गांधी पर पहला आरोप कि उन्होंने विराट का गलत इस्तेमाल किया, मैं साफ बता दूं कि ये सरासर गलत है. सारे आरोप जुमला और बकवास हैं, उन्होंने सिर्फ हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया आईलैंड पर जाने के लिए. वो आईलैंड पर विकास की तैयारियां देखने गए थे.''

तत्कालीन INS विराट के कमांडिंग ऑफिसर क्या बोले? उस‌ वक्त आईएनएस विराट के कमांडिंग ऑफिसर विनोद पसरीचा ने फोन पर एबीपी न्यूज‌ से बात की. उन्होंने कहा, ''राजीव गांधी आधिकारिक दौरे पर लक्षद्वीप गए थे. उनके साथ उनका परिवार भी था. कोई पार्टी विराट पर नहीं हुई थी. ना ही अमिताभ बच्चन और कोई इटली के रिश्तेदार उस दौरान वहां मौजूद थे." बता दें कि बाद में पसरीचा वायस एडमिरल की रैंक से मुंबई स्थित नौसेना की पश्चिमी कमान के सीएनसी (कमांडिग इन चीफ) बनकर रिटायर हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या आरोप लगाया था? कल दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर युद्धपोत का आईएनएस विराट इस्तेमाल 'निजी टैक्सी' की तरह किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान त्कालीन सरकार और नौसेना ने उनके परिवार और ससुराल पक्ष की मेजबानी की और उनकी सेवा में एक हेलिकॉप्टर को लगाया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''क्या आपने कभी सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाए? आप इस सवाल पर हैरान मत होइए. ये हुआ है और हमारे ही देश में हुआ है. कांग्रेस के सबसे बड़े इस नामदार परिवार ने देश की आन-बान-शान आईएनएस विराट का अपनी पर्सनल टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था. ये बात तब की है जब राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री थे और 10 दिन के लिए छुट्टियां मनाने निकले थे.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''आईएनएस विराट उस समय समुद्री सीमाओं की रखवाली के लिए तैनात था, लेकिन उसे छुट्टियां मनाने जा रहे गांधी परिवार को लेने के लिए भेज दिया गया. उसके बाद उनके पूरे कुनबे को लेकर आईएनएस विराट एक ख़ास द्वीप पर रुका....10 दिन तक रुका रहा. राजीव गांधी के साथ छुट्टी मनाने वालों में उनकी ससुराल वाले भी शामिल थे. सवाल ये कि क्या विदेशियों को भारत के वॉरशिप पर ले जाकर तब देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया था कि नहीं? या सिर्फ़ इसलिए कि वो राजीव गांधी थे और उनके ससुराल वाले थे, इटली से आए थे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget