एक्सप्लोरर

Election Results: नतीजों से नाराज BJP सांसद, कहा-योगी के बेतुकी बयानबाजी को रोकने के लिए शाह को लिखूंगा चिट्ठी

पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी के सहयोगी और पार्टी के सदस्य पार्टी से नाराज दिखाई दे रहे हैं. पार्टी के सांसद संजय काकड़े ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

Election Results: पांच राज्यों में हुए विधानसभा के नतीजों में जहां एक ओर कांग्रेस कमबैक करती हुई दिख रही है तो वहीं बीजेपी के लिए यह किसी झटके से कम नहीं. बीजेपी जहां राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस से पिछड़ रही है तो वहीं छत्तीसगढ़ में रमण सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी की जबरदस्त हार हुई है. मिजोरम और तेलंगाना में भी पार्टी को निराशा ही हाथ लगी है.

पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी के सहयोगी और पार्टी के सदस्य पार्टी से नाराज दिखाई दे रहे हैं. पार्टी के सांसद संजय काकड़े ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा है,''जानता था कि राजस्थान और छत्तीगढ़ में पार्टी हार रही है. लेकिन मध्य प्रदेश के नतीजे चौकाने वाले हैं.''

संजय काकड़े ने आगे कहा कि लगता है 2014 में पीएम मोदी ने जो विकास के वादे किए थे वह भूल गए हैं. उन्होंने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. काकड़े ने कहा,'' मैं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को चिट्ठी लिखकर योगी आदित्यनाथ जैसे नेताओं के बेतुकी बयानबाजी को रोकने कहूंगा. क्योंकि ये नेता हनुमान की जाति, राम मंदिर और केवल शहरों के नाम बदलने की बात कहते हैं.

शिवसेना ने साधा निशाना

वहीं केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नहीं चुना है बल्कि हमें सबक सिखाया है. आत्मचिंतन करना चाहिए. साथ ही शिवसेना ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ''ताजा नतीजों ने साबित किया है कि उन्हें 2014 वाला राहुल गांधी समझने की गलती न की जाए.''

संजय राउत कहा, ''शिवसेना की सलाह है कि अब जमीन पर चलना सीखें. चार साल से हवा में उड़ रहे थे. जनता ने सबक सिखाया है.'' राउत ने कहा, ''बीजेपी को गठबंधन के दलों से रिश्ता नहीं निभाने का सिला मिला है. गठबंधन सहयोगी के साथ दुर्व्यवहार किया गया. आत्मचिंतन करना चाहिए. राम मंदिर हो या गठबंधन के रिश्ते हम कभी खुश नहीं थे. चुनाव में जनता ने संदेश दिया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget