एक्सप्लोरर

Election Result 2022: पांच राज्यों के चुनावों में दो मौजूदा और पांच पूर्व सीएम को मिली हार, तीन उपमुख्यमंत्री भी नहीं जीते

Election Result 2022: इस चुनाव में दो मौजूदा और पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा तीन मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों को भी जीत नहीं मिली है.

Election Result 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को घोषित हुए नतीजे कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए. इस चुनाव में दो मौजूदा और पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तीन मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं. यही हाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल का भी हुआ है. वे भी अपनी-अपनी सीट से पराजित हुए हैं. 

धामी भले ही चुनावी लड़ाई हार गए हों, लेकिन उनकी पार्टी उत्तराखंड में विजयी हुई है. पंजाब में तीन पूर्व मुख्यमंत्री बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौर भट्टल अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं. इस राज्य में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब, दोनों ही सीट से चुनाव हार गए हैं. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी से चुनाव हार गए हैं. पंजाब सरकार के अधिकतर मौजूदा और पूर्व मंत्री चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से हारे हैं. 

गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ को बेनौलिम सीट से आप उम्मीदवार के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा. तटीय राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा. हालांकि गोवा में बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और वह अगली सरकार का गठन करेगी.

उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवर को विपक्ष के नेता और कांग्रेस उम्मीदवार दिगम्बर कामत ने पराजित किया जबकि अन्य उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर को क्वीपेम सीट से कांग्रेस के अल्टोन डीकोस्टा ने हराया है. इसी तरह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट से समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से 7,337 मतों से विधानसभा चुनाव हार गए. 

यह भी पढ़ें-

UP Election Result 2022: यूपी चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित, बीजेपी को 255 सीटों पर मिली जीत; सपा के खाते में 111 सीटें

Lucknow Election Result: लखनऊ में कैसा रहा बीजेपी का प्रदर्शन, कितनी सीटों पर मिली जीत; जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget