एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध हटाया, इस वजह से लिया गया फैसला

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूस निकालने समेत चुनाव से जुड़े कई पहलुओं पर पाबंदी लगाई थी.

Election Result 2022: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर लगे प्रतिबंध को गुरूवार को हटा दिया. आयोग ने एक बयान में कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूस निकालने से संबंधित दिशानिर्देशों में राहत दी जाए और विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध पूरी तरह हटा लिया जाए. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूस निकालने समेत चुनाव से जुड़े कई पहलुओं पर पाबंदी लगाई थी.

विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध खत्म

चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोविड महामारी से जुड़े हालात में सुधार होने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श करते हुए चुनाव के संदर्भ में नियमों में धीरे-धीरे ढील दी है. आयोग ने कहा कि नियमों में ढील राज्य आपदा प्रबंधन संस्थाओं के दिशानिर्देशों और जिला प्रशासन द्वारा लागू एहतियाती कदमों से संबंधित होगी. आयोग ने कहा कि उसने समीक्षा की और राज्य आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों द्वारा लगाए गए राज्य-स्तरीय प्रतिबंधों के अधीन विजय जुलूस की अनुमति देने का निर्णय लिया.

रुझानों के बाद चुनावी राज्यों में जश्न का माहौल

चुनावी राज्यों में कोविड -19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूसों पर दिशानिर्देशों में ढील देने का निर्णय लिया है. और विजय जुलूसों पर पूर्ण प्रतिबंध वापस ले लिया है. पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. रुझानों में बढ़त मिलने के बाद सियासी दलों के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. बीजेपी यूपी समेत 4 राज्यों में आगे चल रही है. वही रुझानों के आधार पर पंजाब में आम आदमी पार्टी को बढ़त हासिल हुई है.

ये भी पढ़ें:

UP Results: 400 पार का दावा फुस्स, रैली में दिखी भीड़ लेकिन नहीं मिला वोट, सत्ता के संग्राम में कहां चूके अखिलेश?

Punjab Election Results: पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद जानें क्या बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget