एक्सप्लोरर

बदल गई उपचुनावों की तारीख! जानें यूपी, केरल और पंजाब में बदलाव पर क्या बोला चुनाव आयोग

By Elections 2024: चुनाव आयोग के मुताबिक राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियों की ओर से उनसे मांग की गई थी कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया जाए.

By Elections 2024: केंद्रीय चुनाव आयोग ने 14 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया है. इनमें नौ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश से तो चार पंजाब और एक केरल से है. चुनाव आयोग के मुताबिक इन 14 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना  23 नवंबर को ही होगी.

चुनाव आयोग के मुताबिक उनको राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियों की ओर से मांग की गई थी कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया जाए क्योंकि उस दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम हैं, जिसके चलते चुनाव संपन्न करवाने में दिक्कतें आ सकती है और उसका असर मतदान प्रतिशत पर भी पड़ेगा.

उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर होना है उप चुनाव

उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर उप चुनाव की तारीख में बदलाव हुए हैं वो हैं- गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), खैर (अलीगढ़), कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर) और कुंदरकी (मुरादाबाद). इनमें से 8 सीटें लोकसभा चुनाव में अपने विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थीं, जबकि सीसामऊ सीट पर सपा विधायक इरफान सोलंकी की अयोग्यता के कारण उपचुनाव हो रहा है, जिन्हें एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया था.

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर तारीख का नहींं हुआ था ऐलान

हालांकि, उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा था, लेकिन अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया था. चुनाव आयोग की तरफ से उस दौरान जानकारी दी गई थी कि इसका मामला अदालत में लंबित है. हालांकि, वह मामला अदालत से वापस लिया जा चुका है, लेकिन फिर भी चुनाव आयोग क्योंकि पहले ही चुनाव का शेड्यूल जारी कर चुका था इसलिए उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख नहीं आई है.

23 नवंबर को ही होगी मतगणना 

केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा सीटों के अलावा 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था और यह उपचुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को होने हैं और इन सभी सीटों पर मतगणना  23 नवंबर को ही होगी.

यह भी पढ़ें - 'रोटी माटी और बेटी की पुकार, झारखंड में NDA की सरकार' मतदान से पहले गढ़वा में PM मोदी ने भरी हुंकार

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget