एक्सप्लोरर

Election 2022 EC Guidelines: कोरोना काल में कैसे होंगे यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव, ये हैं गाइडलाइंस

Election 2022 EC Guidelines: चुनाव आयोग ने शनिवार को UP, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी आचार संहिता लग गई है.

Assembly Election 2022: चुनाव आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी आचार संहिता लग गई है. चुनाव आयोग ने कहा कि हमने कोरोना और ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य सचिव, होम सेक्रेटरी, एक्सपर्ट्स, राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों से बैठक की है. जमीनी स्थिति और बैठकों में मिले सुझावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने सभी सावधानियों के बीच चुनाव कराने का फैसला किया है. 

उन्होंने कहा कि कोरोना के बीच चुनाव कराना हमारा कर्तव्य है. कोरोना काल में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है. पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.चुनाव पर हमने सभी पार्टियों से राय ली है. 15 जनवरी तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल या बाइक रैलियों और जुलूसों की अनुमति नहीं दी जाएगी. स्थिति की समीक्षा की जाएगी और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा, मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है. गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं. उन्होंने कहा, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, विकलांग व्यक्ति और कोविड-19 रोगी डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं.

चंद्रा ने आगे कहा,  जिन उम्मीदवारों पर मामले दर्ज हैं, उनको इसकी जानकारी अखबार और टीवी से तीन बार जानकारी देनी होगी.  पार्टियों को भी अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी देनी होगी. इसके अलावा उनके चयन के पीछे का कारण भी बताना होगा. चुनावों में अब उम्मीदवार ज्यादा खर्च कर सकेंगे. सीईसी ने बताया कि चुनाव में प्रचार पर 28 लाख की जगह अब 40 लाख रुपये उम्मीदवार खर्च कर सकेंगे. साथ ही प्रत्याशी सुविधा ऐप के जरिए भी ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं. इन चुनावों में जनभागीदारी के रूप में  सी विजिल ऐप की भूमिका बहुत मजबूत होगी, जिसमें लोग सीधे तौर पर अपनी शिकायतों और बातों को इस ऐप के माध्यम से चुनाव आयोग तक पहुंचाने में सक्षम होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget