एक्सप्लोरर

Punjab Election: चन्नी के रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर abp न्यूज़ से बोलीं प्रियंका- एजेंसी के जरिए लोगों को किया जा रहा परेशान

Punjab Illegal Mining Case: ED ने चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी को कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है. भूपिंदर सिंह मुख्यमंत्री चन्नी की पत्नी की बहन के बेटे हैं

Punjab Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के रिश्तेदार को गिरफ्तार किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी एजेंसी का इस्तेमाल लोगों को परेशान करने के लिए कर रही है.

एबीपी न्यूज से प्रियंका गांधी ने कहा, "जो एजेंसी है वो पिछले 7-8 सालों जब से बीजेपी की सरकार आयी तब से एजेंसी को डिप्लॉय ही लोगों को परेशान करने के लिए किया गया है. जो लोग इनके खिलाफ अपनी आवाज उठाते हैं. इन्हें पता है कि पंजाब में कांग्रेस जीतने वाली है. चन्नी पॉपुलर हैं तो ये अब उनके परिवार के पीछे पड़े हुए हैं. ये कोई नई बात नहीं, जनता समझती है."

दरअसल ED ने चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी को सीमावर्ती राज्य में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है. भूपिंदर सिंह मुख्यमंत्री चन्नी की पत्नी की बहन के बेटे हैं. ED ने बीते 18 जनवरी को उनके परिसरों पर छापा मार कर करीब आठ करोड़ रुपये नकद जब्त करने का दावा किया था.

कांग्रेस ने बताया मनोबल तोड़ने की रणनीति

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला बोला है. सुरजेवाला ने कहा, “बीजेपी और उसके सहयोगियों को इस चुनाव में पंजाब के लोग खाता तक नहीं खोलने देने का मन बना चुके हैं. भाजपा की इडी (इलेक्शन डिपार्टमेंट) चाहे कितना फर्ज़ीवाड़ा और षड्यंत्र कर ले, वो पंजाबीयों के आशीर्वाद से पंजाब में कांग्रेस की सत्ता वापसी रोक नहीं सकती.”

उन्होंने ट्वीट किया, "पंजाब चुनाव से 15 दिन पहले मोदी सरकार की 'राजनीतिक नौटंकी' फिर शुरू ! भाजपा का 'इलेक्शन डिपार्टमेंट' - ईडी मैदान में उतरा.” कांग्रेस नेता ने दावा किया, "क्रॉनोलॉजी समझें - पंजाब के लोग अब किसान आंदोलन के पक्ष में खड़े होने की कीमत चुका रहे हैं. मोदी जी हार की हताशा में फर्ज़ी छापे-गिऱफ्तारी करवा रहे है.”

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में 7 फरवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, डीडीएमए की नई गाइडलाइंस

ओमिक्रोन के दौरान रात को सोने नहीं देती है सूखी खांसी तो अपनाएं ये उपाय, मिलेगा आराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget