एक्सप्लोरर

आजम खान के बयान पर डिंपल ने कहा- किसी को नहीं करनी चाहिए ऐसी बात, सुषमा स्वराज से किया सवाल

निर्वाचन आयोग ने जयाप्रदा पर दिए बयान को लेकर कड़ी फटकार लगाई थी. इसके साथ ही अगले तीन दिन तक प्रचार करने से रोक दिया है. आजम खान पर बयान को लेकर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है.

कन्नौज: एसपी नेता आजम खान के जयाप्रदा को लेकर दिए बयान पर छिड़ा संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. एबीपी न्यूज से बातचीत में जयाप्रदा पर आजम के बयान पर डिंपल ने ये तो कहा है कि किसी को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए साथ में सुषमा स्वराज से पूछा कि पहले कहां थी जब उनकी पार्टी के लोग बयान देते थे.

डिंपल यादव ने कहा, ''महिलाओं के प्रति इस तरह के बयान किसी को नहीं देने चाहिए लेकिन सुषमा स्वराज जी को उस वक्त भी बोलना चाहिए था जब उनकी पार्टी के नेता ने मायावती के लिए अपशब्द कहे थे, उन्हें प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया. सुषमा जी ने उस टाइम ट्वीट क्यों नहीं किया.''

लोकसभा चुनाव और कन्नौज में संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है, लोगों में बहुत उत्साह है. मौजूदा सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा है, लोग बस वोट करने का इंतजार कर रहे हैं. लखनऊ में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारने के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि यह कांग्रेस की अपनी रणनीति है, हम चाहते हैं पूनम सिन्हा जी अच्छे मार्जिन से जीतें.

बीजेपी के 74 से ज्यादा सीट जीतने के दावे पर एसपी मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को अपनी गिनती ठीक कर लेनी चाहिए, आज उनके 74 सांसद नहीं हैं. उन्हें पता होगा कि वो कहां हैं अभी. योगी आदित्यनाथ के अली-बजरंग बली वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा, ''मीडिया अगर इस तरह के लोगों को दिखाना बंद कर दे तो उससे असर पड़ेगा. लोग समझेंगे कि कुछ लोग हैं जो चाहते हैं कि नफरत ना फैले.''

आजम खान के प्रचार पर लगी है रोक निर्वाचन आयोग ने जयाप्रदा के बारे में रविवार को दिये गये खान के आपत्तिजनक बयान को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन माना और कड़ी फटकार लगायी. साथ ही अगले तीन दिन तक प्रचार करने से रोक दिया है. यह दूसरा मौका है जब आजम खान को आयोग द्वारा प्रचार करने से प्रतिबंधित किया गया हो. आजम खान पर बयान को लेकर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है.

यहां देखें डिंपल यादव से बातचीत का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget