एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: किस उम्र के कितने प्रत्याशी, यहां जानिए सब कुछ

Delhi MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी ने 21 से 29 साल की उम्र के कुल 22 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने 19 को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस उम्र के युवाओं को सबसे कम मौका दिया है.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है. तीनों पार्टियां पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं. वहीं, दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए समय निर्धारित कर दिए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी. जबकि चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. 

21 से 29 साल के युवाओं को टिकट
दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों के लिए मतदान रण होगा. निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सबसे कम उम्र के प्रत्याशियों को टिकट देने के मामले में सबसे आगे है. पार्टी ने 21 से 29 साल की उम्र के कुल 22 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने इस उम्र के युवाओं को सबसे कम मौका दिया है, बीजेपी ने महज 4 युवाओं को टिकट दिया है. जबकि कांग्रेस ने 21 से 29 साल की उम्र के 19 युवाओं को टिकट देकर भरोसा जताया है. 

30 से 39 साल के प्रत्याशी 
30 से 39 साल की उम्र की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी ने सबसे आगे रहते हुए कुल 69 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, कांग्रेस ने 58 ऐसे प्रत्याशियों को तो वहीं बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने सबसे ज्यादा 40 से 49 साल के लोगों पर निगम चुनाव में दांव लगाया है. बीजेपी ने इस उम्र के 103 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, आम आदमी पार्टी ने 92 तो वहीं कांग्रेस ने 87 उम्मीदवारों को चुनाव लड़वा रही है. 

50 से 60 साल के प्रत्याशी 
बीजेपी ने 50 से 60 साल के 84 प्रत्याशियों पर दांव लगाया है. कांग्रेस ने 55 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने इस उम्र के 55 लोगों को टिकट दिया है. इसके अलावा कांग्रेस ने 60 से 69 साल के 16 लोगों को टिकट दिया है, आम आदमी पार्टी ने 12, तो वहीं बीजेपी ने 11 लोगों को मैदान में उतारा है. 70 या 70 साल से अधिक उम्र वालों की लिस्ट में कांग्रेस ने दो लोगों को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी और आप ने इस उम्र के एक भी नेता को टिकट नहीं दिया है.  

2 दिसंबर को थम जाएगा प्रचार 
एक तरफ बीजेपी ने कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित शीर्ष नेताओं को एमसीडी प्रचार में उतार दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने भी इस चुनाव में हर एक वार्ड में अपने स्टार प्रचारकों को उतारा है. एमसीडी चुनाव का प्रचार 2 दिसंबर को थम जाएगा और अंतिम दौर में यह पार्टियां अपने प्रचार में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती हैं. 

यह भी पढ़ें: MCD Election 2022: 15000 करोड़ रुपये के घाटे में MCD, किसी पार्टी ने नहीं ली सुध, अर्थशास्त्री बोले- समाधान अब जरूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget