एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में किसके लिए बज सकती है खतरे की घंटी? चुनावी एक्सपर्ट ने की बड़ी भविष्यवाणी

Delhi Assembly Election 2025: पिछले दो विधानसभा चुनाव में मिडिल क्लास ने केजरीवाल का साथ दिया था. चुनावी एक्सपर्ट का मानना है कि कई ऐसे मुद्दे हैं जिस पर मिडिल क्लास वोटर्स AAP से छिटक सकता है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी और आम आदमी पार्टी के लिए नाक की लड़ाई बनी हुई है. अगले महीने होने वाले चुनाव में दोनों ही पर्टियां बहुमत से अधिक सीट जीतने का दम भर रही है. पिछले दो चुनाव में केजरीवाल ने जबरदस्त जीत हासिल की थी, जिसमें मिडिल क्लास का बहुत बड़ा रोल था. हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि मिडिल क्लास वोटर्स आम आदमी पार्टी से छिटक सकता है. 

चुनावी एक्सपर्ट और लेखिका नीरजा चौधरी ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी की स्थिति को लेकर भविष्यवाणी की है. उनका मानना है मिडिल क्लास केजरीवाल से नाराज है, लेकिन आम आदमी का मेनिफेस्टो इसमें गेमचेंजर की भूमिका निभा सकता है. न्यूज तक से बात करते हुए उन्होंने कहा, "दिल्ली चुनाव में इस बार कड़ा मुकाबला है. गरीब तबके के लोग जो झुग्गी-झोपड़ी से रहते हैं, उनके लिए केजरीवाल अभी भी बहुत अहमियत रखते हैं. वे लोग दिल्ली के स्कूलों, बिजली-पानी, मोहल्ला क्लिनिक को लेकर अभी भी बात करते हैं."

मिडिल क्लास पर बीजेपी की पकड़ मजबूत

लेखिका नीरजा चौधरी ने कहा, "दिल्ली में मिडिल क्लास के लोग केजरीवाल से मुंह मोड़ने लगे हैं. पिछले दो चुनावों में उन्होंने केजरीवाल का साथ दिया, लेकिन अब वो बदलाव चाहते हैं. मिडिल क्लास में बीजेपी की स्थिति अच्छी होती जा रही है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में पीएम मोदी विपक्षी पार्टियों पर हमलावर होते हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए उतर गए हैं. ऐसे में बीजेपी मिडिल क्लास में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है."

आम आदमी पार्टी में टूट की आशंका 

चुनावी एक्सपर्ट नीरजा चौधरी ने आम आदमी पार्टी में टूट की भी आशंका जताई है. उन्होंने कहा, "केजरीवाल अगर 50 से ज्यादा सीटें लाएंगे तभी सेफ रहेंगे. अगर उन्हें 40 से कम सीटें आती हैं तो फिर उनके लिए खतरे की घंटी है. 

उन्होंने कहा, "अभी तक तो यह माना जाता है कि AAP की सरकार ने अमीर तबकों को ज्यादा फायदा पहुंचाया तो गरीब तबकों को फ्री की चीजें दे दी और इस सबके बीच में मिडिल क्लास पिसता रहा है. मिडिल क्लास के लोगों को लगने लगा है कि आम आदमी पार्टी ने उनके लिए कुछ नहीं कर रही है. नौकरियां घट रही है, सैलरी उस हिसाब से नहीं बड़ रही है, जैसे बढ़ने चाहिए. इस वजह से उनमें एक नाराजगी है कि उनके जीवन में वो नहीं हुआ, जो होना चाहिए था."

ये भी पढ़ें : मुइज्जू से लेकर मैंक्रों तक... दुनिया के इन नेताओं ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई! जानें किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget