एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2019: अजय माकन चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस के दिल्ली में संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए

आज शाम शीला दीक्षित के घर पर हुई बैठक में दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवारों की संभावित नाम तय हो गए हैं. इसके बाद कांग्रेस इलेक्शन कमिटी यानी सीईसी के पास इन नामों का प्रस्ताव जाएगा.

नई दिल्लीः दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर जारी कश्मकश के बीच एक बड़ी खबर आई है. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन चुनाव नहीं लड़ेंगे. आप से गठबंधन ना होने की सूरत में माकन ने अपना नाम वापस ले लिया है. इसके बाद नई दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना डालमिया हो सकती हैं.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आप के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया है. कल उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. केजरीवाल कई मौकों पर कांग्रेस से गठबंधन की अपील कर चुके हैं. वहीं कांग्रेस में गठबंधन पर राय बंटी हुई थी. शीला दीक्षित गठजोड़ का विरोध कर रही थीं. वहीं अजय माकन, पीसी चाको समेत कई नेताओं ने गठबंधन की अपील की थी.

इसके अलावा आज शाम शीला दीक्षित के घर पर हुई बैठक में दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवारों की संभावित नाम तय हो गए हैं. इसके बाद सीईसी के पास इन नामों का प्रस्ताव जाएगा.

दिल्ली में कांग्रेस की लिस्ट के संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने भी आ गए हैं. नई दिल्ली से अर्चना डालमिया चुनाव लड़ सकती हैं और दिल्ली साउथ से योगानंद शास्त्री या रमेश कुमार में से किसी एक को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. ईस्ट दिल्ली से पवन खेड़ा या अनिल चौधरी में से किसी को कांग्रेस पार्टी टिकट दे सकती है.

इसके अलावा नार्थ ईस्ट से मतीन अहमद या जेपी अग्रवाल में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है. वहीं खबर है कि चांदनी चौक से मंगत राम सिंघल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. ऐसे में ये कांग्रेस के दिग्ग्ज नेता कपिल सिब्बल के लिए झटके की खबर हो सकती है क्योंकि वो पहले कह चुके हैं कि अगर वो चुनाव लड़ेंगे तो चांदनी चौक से ही लड़ेंगे.

दिल्ली नार्थ वेस्ट से राजेश लिलोठिया और राजकुमार चौहान में से किसी एक को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. दिल्ली की वेस्ट सीट से देवेंद्र यादव या महाबल मिश्रा में से किसी एक को टिकट मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें-

ABP न्यूज़ सर्वे: बिहार में BJP-JDU-LJP की आंधी, 2014 से भी बड़ी जीत मिलने के आसार

कांग्रेस घोषणापत्र: देशद्रोह कानून की धारा 124ए और आपराधिक मानहानि का कानून होगा खत्म

LokSabha Election 2019: ओडिशा में बोले पीएम मोदी-कांग्रेस-BJD ने गरीबों को गरीब बनाए रखने की साजिश रची भोपालः कमलनाथ ने RSS दफ्तर को फिर से सुरक्षा देने के निर्देश दिए, दिग्विजय ने उठाया था सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget