एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने सोनू सूद के बयानों वाला कैंपेन Video जारी कर किया इशारा, पंजाब में इस नेता को बनाया जा सकता है मुख्यमंत्री का चेहरा

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी आगामी चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब में सीएम का चेहरा बना सकती है. 

Punjab Congress CM Face: कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी आगामी चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब में सीएम का चेहरा बना सकती है. वीडियो शेयर करते हुए हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन वीडियो देखने से इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि चन्नी को पार्टी सीएम के तौर पर चुनाव में पेश कर सकती है.

वीडियो के साथ लिखा गया है, "बोल रहा पंजाब, अब पंजे के साथ- मजबूत करेंगे हर हाथ." इस वीडियो में सोनू सूद खेत के पास बैठे नज़र आ रहे हैं. वो कहते है, "असली चीफ मिनिस्टर वो या असली राजा वो जिसको ज़बरदस्ती कुर्सी पर लाया जाए. उसको संघर्ष न करनी पड़े. उसको बताना न पड़े कि मैं चीफ मिनिस्टर का उम्मीदवार हूं, मैं इसके लायक हूं. वो ऐसा होना चाहिए जो बैकबेंचर हो, उसको पीछे से उठाकर लेकर आएं और बोलें कि तू इसके काबिल है तुम बनो. वो जो बनेगा वो देश बदल सकता है."

सोनू सूद के इन बयानों के साथ वीडियों में नाटकीय संगीत और खास अंदाज़ के साथ सीएम चन्नी की एंट्री होती है और अगले कुछ सेकंड तक संगीत के साथ सीएम चन्नी की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं. पंजाब कांग्रेस ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है. 

आपको बता दें कि हाल ही में सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं. उन्हें सीएम चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस में शामिल होने के बाद मालविका सूद ने सीएम चन्नी की सिद्धू के सामने तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, "बीते दिनों चन्नी साहब के फैसलों से पूरे पंजाब में उनकी वाहवाही हो रही है." इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है. हम सबको कांग्रेस को सबसे ऊपर ले जाना है.

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव की तारीख टली, अब 20 फरवरी को होगी वोटिंग

PM Security Breach: पीएम का काफिला फिर रोकने की धमकी देते हुए वकीलों को आया कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget