एक्सप्लोरर

राम रहीम-अरविंद केजरीवाल का नाम ले रॉबर्ट वाड्रा ने BJP को लेपटा, हरियाणा चुनाव पर की बड़ी भविष्यवाणी! 

Robert Vadra Slams BJP: हरियाणा कांग्रेस ने रेप के आरोपी और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल दिए जाने को लेकर लाल झंडी दिखाई है. इसी के साथ बीजेपी पर भी जोरदार निशाना साधा है.

Robert Vadra Slams BJP: हरियाणा कांग्रेस ने रेप के आरोपी और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल दिए जाने को लेकर लाल झंडी दिखाई है. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को राम रहीम को पैरोल दिए जाने के बारे में लिखा है और शीर्ष चुनाव निकाय से आग्रह किया है कि इस समय जेल से उनकी रिहाई चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगी.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जेल से बाहर लाने के पीछे भाजपा का हाथ है और इसका उद्देश्य कांग्रेस की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाना है.

केजरीवाल को भी कर देते जेल से रिहा - रॉबर्ट वाड्रा

वाड्रा ने उनके नाम का कथित तौर पर ‘‘अपमानजनक तरीके से’’ इस्तेमाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भी निशाना साधा. वह बोले, “जब चुनाव से पहले वे बाबा राम रहीम को 20 दिन के लिए रिहा करते हैं, जिस पर हत्या, बलात्कार के आरोप हैं. मैं कहूंगा कि केजरीवाल जी को भी ठीक इसी समय जेल से बाहर लाया जाता है ताकि वे हरियाणा में प्रचार कर सकें, मुझे लगता है कि ये भाजपा की पूर्वनियोजित योजना है.’’ 

राम रहीम ने 20 दिन पहले मांगी पैरोल

वाड्रा का कहना है, “भाजपा को लगता है कि ये लोग हरियाणा में कांग्रेस की जीत की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सोमवार को कहा था कि हरियाणा सरकार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सिंह की पैरोल पर विचार कर सकती है, बशर्ते उनकी पैरोल याचिका में उल्लेखित तथ्य सत्य हों तथा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के संबंध में अन्य शर्तें पूरी होती हों. राम रहीम ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल मांगी है. 

हरियाणा में नौकरी मुहैया करा सकती है ये कंपनी

इसके अलावा आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा केजरीवाल पूरे हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. पेशे से व्यवसायी वाड्रा ने कहा कि उन्हें लगता था कि जिस कंपनी के साथ वह काम कर रहे हैं, वह हरियाणा में नौकरियां मुहैया करा सकती थी. 

कांग्रेस को मिलेगा भारी बहुमत

वाड्रा बोले, ‘‘मैं हरियाणा में रोजगार दे सकता था, लेकिन भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि मेरे सभी सहयोगी भयभीत थे और वे चले जाएं. मेरे लिए काम करना मुश्किल हो गया. आर्थिक रूप से उन्होंने मुझे नष्ट करने की कोशिश की.’ ’वाड्रा ने विश्वास जताया कि हरियाणा में लोग कांग्रेस को वोट देंगे और उसे चुनाव में ‘‘भारी बहुमत’’ मिलेगा. हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी. 

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Delhi Visit: अचानक दिल्ली क्यों गए थे नीतीश कुमार? सामने आई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget