एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव, हरक सिंह रावत की बहू को भी कांग्रेस ने दिया टिकट

Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में हरीश रावत और हरक सिंह रावत की बहू का भी नाम है.

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत (Anukriti Gusain Rawat) का भी नाम है. हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे. अनुकृति को लैंसडाउन से टिकट दिया गया है.बता दें कि बीजेपी से हाल ही में निकाले जाने के बाद हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी हुई है. हरक रावत और उनकी बहू 21 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

इससे पहले उत्तराखंड में एक ऑडियो वायरल हो रहा था. इस कथित ऑडियो में कांग्रेस महा​सचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं. रामनगर सीट का प्रतिनिधित्व राज्य बनने के बाद 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी भी कर चुके हैं.

वायरल ऑडियो को लेकर संपर्क किए जाने पर हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ​चुनाव लड़ने या अन्य विषयों पर आपस में बातचीत और सलाह—मशविरा होता रहता है और इसे राजनीतिक नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए.

11 उम्मीदवारों की सूची के साथ ही कांग्रेस उत्तराखंड में अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. अब उसे छह और सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने हैं. कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 53 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह के नाम शामिल थे. उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से है. 

Uttar Pradesh Poll of Polls: UP के पोल ऑफ पोल्स में अखिलेश को बड़ा झटका, BJP की बल्ले-बल्ले, बस इस एक सर्वे में बन रही है SP की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget