एक्सप्लोरर

Tripura Election Results 2023: टाउन बोरडोवली सीट पर बड़े अंतर से जीते माणिक साहा, क्या बने रहेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री?

Tripura Poll Results 2023: सीएम माणिक साहा ने त्रिपुरा में लगातार दूसरी जीत का सेहरा पीएम मोदी के सिर बांधते हुए कहा, "यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई है."

Manik Saha Become CM Again: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. दोपहर 3 बजे तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की वापसी हो रही है. मुख्यमंत्री माणिक साहा अपनी सीट टाउन बोरडोवली सीट से जीत चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को शिकस्त दी है. सीएम माणिक साहा ने इस जीत को जनता समर्पित किया है. इस बीच जानकारी मिल रही है कि बीजेपी ने एक बार फिर से माणिक साहा पर ही भरोसा जताया है. 

जानकारी के मुताबिक, माणिक साहा के नेतृत्व में प्रचंड जीत से बीजेपी काफी खुश है और इसीलिए पार्टी राज्य के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं करना चाहती है. मतलब साफ है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर माणिक साहा की वापसी होने जा रही है. दोबारा शपथ ग्रहण के सवाल पर त्रिपुरा के सीएम ने कहा, "इस बारे में फैसला आलाकमान तय करेगा." उन्होंने कहा, "शपथग्रहण जब होगा, इस बारे में पता चल जाएगा."

बड़े टाइट मुकाबले में जीते माणिक साहा

टाउन बारडोवली सीट से बड़ी टाइट फाइट में सीएम माणिक साहा को जीत हासिल हुई है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को 1,257 वोटों के अंतर से हराया. मुख्यमंत्री माणिक साहा को 19,586 वोट मिले. इस तरह से उन्हें 49.77 फीसदी वोट मिले. जबकि, उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार को 18,329 वोट मिले, जो कुल वोट शेयर का 46.58 फीसदी है.

पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा, "हमने पहले भी कहा था कि बीजेपी एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी और अब तक के नतीजे बता रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं. मैं इस जीत के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं."

कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन का हाल

चुनाव में बीजेपी एक बार फिर बहुमत की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है. इलेक्शन कमीशन के ताजा आकंड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने 22 सीटें जीत ली है और 11 पर आगे चल रही है. प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा की टिपरा मोथा पार्टी ने 12 सीटों पर बाजी मार ली तो एक सीट पर उसके कैंडिडेट आगे चल रहे हैं. वहीं, लेफ्ट फ्रंट के साथ कांग्रेस रुझानों में 15 सीटें जीतती दिख रही है. 

टीएमसी को लगा बड़ा झटका

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधानसभा की 60 सीटों में से एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही. चुनाव आयोग के दोपहर 3.30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी को सिर्फ 0.89 फीसदी मत मिले हैं. 

ये भी पढ़ें-Nagaland Election Results 2023 Live: नगालैंड में BJP को बहुमत, 40 सीटों पर लीड कर रहा है गठबंधन, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget