एक्सप्लोरर

NDA को बड़ा झटका देने की तैयारी में चिराग पासवान! बयान देकर दे दिए बड़े संकेत

Jharkhand Assembly Elections: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने धनबाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी.

Jharkhand Assembly Elections: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने रविवार, 29 सितंबर को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में या अकेले चुनाव लड़ने सहित सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है.

चिराग ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब एक दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार, 28 सितंबर को घोषणा की थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) और जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के साथ मिलकर लड़ेगी.

'झारखंड में एलजेपी का मजबूत जनाधार'

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने धनबाद जाते समय रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "लोजपा की प्रदेश इकाई गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने सहित सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श कर रही है."लोजपा (रामविलास) केंद्र में भाजपा-नीत राजग सरकार का हिस्सा है.

उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी का मजबूत जनाधार है. चिराग ने कहा, "जब मेरा जन्म हुआ, तब झारखंड एकीकृत बिहार का हिस्सा था.यह मेरे पिता की कर्मभूमि रहा है.पार्टी ने राज्य में मजबूत जनाधार बनाया है.ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी."

चुनावी तैयारी और उम्मीदवारों की घोषणा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने धनबाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी.असम के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा था, "भाजपा, आजसू और जद(यू) के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी.सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है.बाकी की एक या दो सीट के लिए बातचीत जारी है और इन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा."

औपचारिक घोषणा और भ्रष्टाचार का मुद्दा

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा 'पितृ पक्ष’ के बाद की जाएगी जो दो अक्टूबर को समाप्त हो रहा है.धनबाद के नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा, "मैंने पहली बार देखा है कि झारखंड में किसी मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा है." उन्होंने दावा किया कि झारखंड के युवाओं और छात्रों को बेहतर अवसरों के लिए देश के अन्य हिस्सों में पलायन करना पड़ता है.चिराग ने कहा कि आगामी चुनाव जाति, पंथ या धर्म की लड़ाई नहीं है, बल्कि विकसित झारखंड की लड़ाई है.

ये भी पढ़ें:

इस इन्फ्लुएंसर ने खुद से रचाई थी शादी, अब इस वजह से परेशान होकर कर लिया सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget