एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: राहुल गांधी तय करेंगे किसके हाथों में सौंपी जाएगी सत्ता की कमान

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि कांग्रेस विधायकों ने प्रस्ताव पास किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जिसे भी विधायक दल का नेता चुनेंगे उन्हें स्वीकार होगा. आंतरिक लोकतंत्र को ध्यान में रखते हुए यहां सभी नवनिर्वाचित विधायकों से रायशुमारी ली जा रही है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जिसे भी विधायक दल का नेता चुनेंगे, वह उन्हें स्वीकार होगा. कांग्रेस के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि कांग्रेस विधायकों ने प्रस्ताव पास किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जिसे भी विधायक दल का नेता चुनेंगे उन्हें स्वीकार होगा. लेकिन आंतरिक लोकतंत्र को ध्यान में रखते हुए यहां सभी नवनिर्वाचित विधायकों से रायशुमारी ली जा रही है. इसके बाद नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाएगा. छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षों से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को हराकर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है.

राज्य में कांग्रेस को 15 वर्षों के बाद बड़ी जीत दिलाने में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सिंहदेव और बघेल मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं. सिंहेदव ने अंबिकापुर से और बघेल ने पाटन से जीत हासिल की है. राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेता और दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद ताम्रध्वज भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं. साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. साहू की साफ सुथरी छवि और अन्य पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है.

राहुल गांधी ने ममता बनर्जी के पीएम बनने के सपने पर लगाया प्रश्न चिन्ह, इसलिए नहीं दी जीत की बधाई- कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं. महंत पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और अविभाजित मध्य प्रदेश में भी मंत्री रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है. राज्य में कांग्रेस को 90 में से 68 सीट मिली हैं. वहीं, बीजेपी के हिस्से में महज 15 सीट आयी हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ :जे: और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को सात सीटों पर जीत मिली है. राज्य में वर्ष 2003 से लगातार रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी. हार की जिम्मेदारी लेते हुए सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

VIDEO: ज्योतिरादित्य का तंज- पांच राज्यों की सीटें जोड़ भी बीजेपी की 200 सीटें नहीं, जो जिम्मेदारी मिलेगी निभाउंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget