एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आ टिका है राजनांदगांव में चुनावी दंगल

राजनांदगांव में चुनाव प्रचार के दौरान चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों के बैनर-पोस्टर पर अटल बिहारी वाजपेयी को बराबर तरजीह दी गई है.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चुनावी लड़ाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आ टिकी है. एक तरफ बीजेपी है जिसे वाजपेयी ने अपने खून-पसीने से सींचा था. वहीं दूसरी तरफ वाजपेयी का अपना खून करुणा शुक्ला हैं जो कांग्रेस की टिकट पर रमन सिंह के खिलाफ मैदान में हैं. अटल की विरासत पर किसका हक है और कौन उनकी उपलब्धियों का असली वारिस, राजनांदगांव में यही बहस छिड़ी है. राजनांदगांव में चुनाव प्रचार के दौरान चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों के बैनर-पोस्टर पर अटल बिहारी वाजपेयी को बराबर तरजीह दी गई है.

राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनाव मैदान में हैं. तो कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को रमन सिंह के खिलाफ टिकट देकर मुकाबला और रोचक बना दिया है. दोनों में होड़ वाजपेयी के लिए लोगों में सहानुभूति को भुनाने की है जो हार-जीत में निर्णायक साबित होगी.

हालांकि सहानुभूति की इस लड़ाई में बीजेपी थोड़ा आगे दिख रही है. चुनावों के एलान से पहले ही रमन सरकार ने नए रायपुर शहर का नाम अटल नगर करने का एलान कर दिया था. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया है उसका नाम भी 'अटल' के नाम पर रखा है. रमन सिंह अटल विकास यात्रा भी राज्य में निकाल चुके हैं.

लेकिन कांग्रेस को उम्मीद है कि इस चुनावी रण में करुणा शुक्ला उनके तुरुप का इक्का साबित होंगी. वहीं बीजेपी को भी भरोसा है कि पार्टी के पितृपुरुष और छत्तीसगढ़ के निर्माता की ख्याति उसके विजय पथ का मार्ग और सशक्त बनाएगी.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पहले चरण की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री समेत दोनों पार्टी के कई दिग्गज आमने-सामने

बता दें कि बीजेपी और करुणा शुक्ला के बीच विरासत की लड़ाई कुछ दिन पहले भी दिखी थी. जब खुद करुणा शुक्ला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ अटल जी की अस्थियों को लेने रायपुर में बीजेपी मुख्यालय पहुंच गई थीं. इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की भी हुई थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget