एक्सप्लोरर

बुजुर्ग नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगाएगी बीजेपी, जो जीत सकता है टिकट उसी को मिलेगा- सूत्र

बीजेपी ने तय किया है कि 75 साल की उम्र पूरी कर चुके नेताओं के चुनाव लड़ने पर पूरी तरह से रोक नहीं लगायी जायेगी. जो चुनाव जीत सकते हैं, उन्हें टिकट दिया जायेगा.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दे रही बीजेपी 75 साल पूरे कर चुके नेताओं के चुनाव लड़ने पर पूरी तरह से रोक नहीं लगायेगी और जो चुनाव जीत सकते हैं, उन्हें टिकट दिया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के प्रचार अभियान पर चर्चा हुई. बीजेपी में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, बी सी खंडूरी, शांता कुमार, करिया मुंडा जैसे नेता 75 साल की आयु को पार कर चुके हैं. ऐसे में सवाल उठाये जा रहे थे कि क्या इन नेताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का टिकट दिया जायेगा. सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने यह तय किया है कि 75 साल की आयु पूरी कर चुके नेताओं के चुनाव लड़ने पर पूरी तरह से रोक नहीं लगायी जायेगी. जो चुनाव जीत सकते हैं, उन्हें टिकट दिया जायेगा. बैठक में पार्टी ने आगामी चुनाव में अपना आधार और दायरा बढ़ाने के लिये गठबंधन पर जोर दिया. पार्टी के एक नेता ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 16 से अधिक सहयोगी दलों के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी, वहीं 2019 में सहयोगियों की संख्या बढ़कर दो दर्जन के पार हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा उनके लिए दूसरी सीट पर फैसला बाद में किया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को करीब तीन घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया ताकि आने वाले दिनों में पार्टी के एजेंडे को लेकर उसका प्रचार अभियान गति पकड़ सके. बीजेपी संसदीय बोर्ड की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ दल और कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष के बीच बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. इससे दो दिन पहले ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. यह भी पढ़ें- आतंकी हमलों को लेकर भिड़ी BJP-कांग्रेस, राहुल बोले- मसूद को किसने छोड़ा?, मोदी बोले- 26/11 के बाद सेना को बदला लेने से रोका गया बालाकोट एयर स्ट्राइक पर खुलासा, अब भी पड़ी हुई हैं आतंकियों की लाशें, पाकिस्तान ने मीडिया की एंट्री पर लगाई रोक- सूत्र भगोड़ा नीरव मोदी ने लंदन में बनाई नई कंपनी, विजय माल्या से भी कई बार की मुलाकात- सूत्र अगर 'नई सोच' वाला 'नया पाकिस्तान' है तो आतंकवाद के खिलाफ 'नया एक्शन' लें इमरान खान- भारत वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget