एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: शिवसेना के आगे झुकी बीजेपी, तैयार किया 50-50 फॉर्मूला

शिवसेना पालघर और हातकणंगले की लोकसभा सीट को अपने पाले में करने पर अड़ी थी. पालघर की सीट बीजेपी की परंपरागत सीट रही है. हाल ही में हुए उपचुनाव में शिवसेना को बीजेपी के खिलाफ यहां हार का सामना करना पड़ा था.

मुंबई: शिवसेना भले ही केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हो लेकिन लोकसभा चुनाव साथ लड़ने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने शिवसेना की मांगें मान ली है और सीट शेयरिंग के लिए 50-50 का फॉर्मूला तैयार किया है. यानि दोनों पार्टियां महाराष्ट्र में 24-24 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. सूबे में लोकसभा की 48 सीटें है.

सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने शिवसेना को दो अधिक सीटें देना का प्रस्ताव दिया है. 2014 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना 22 और बीजेपी 26 सीटों पर लड़ी थी. लेकिन शिवसेना के तेवरों की वजह से बीजेपी बैकफुट पर है और यही वजह है कि पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले दो अधिक सीट देने का फैसला किया है.

शिवसेना पालघर और हातकणंगले की लोकसभा सीट को अपने पाले में करने पर अड़ी थी. पालघर की सीट बीजेपी की परंपरागत सीट रही है. हाल ही में हुए उपचुनाव में शिवसेना को बीजेपी के खिलाफ यहां हार का सामना करना पड़ा था.

हातकणंगले की सीट पर 2014 में स्वाभिमान संघटन के सांसद राजू शेट्टी जीते थे. अब शेट्टी एनडीए से बाहर हो चुके हैं. शिवसेना ने इस सीट से एनसीपी के बागी नेता धैर्यशील माने को टिकट देने का फैसला किया है. अब बीजेपी शिवसेना को दोनों ही सीट देने के लिए तैयार है.

आपको बता दें हालिया चुनावी सर्वे में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के लिए अच्छे संकेत नहीं मिले थे. अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में बीजेपी और शिवसेना दोनों दहाई के अंक छूने की स्थिति में नहीं दिखी. ऐसे में शिवसेना और बीजेपी का साथ लड़ना मजबूरी है. एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से एनडीए (बीजेपी-शिवसेना) को सिर्फ 20 और यूपीए को 28 सीट मिल सकती है. बीजेपी को 16 और शिवसेना को 4 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 और एनसीपी को 9 सीट मिलने का अनुमान है. लोकसभा चुनाव: शिवसेना के आगे झुकी बीजेपी, तैयार किया 50-50 फॉर्मूला

आपको बता दें कि शिवसेना ने पिछले कुछ महीनों से अकेले चुनाव लड़ने का दावा करती रही है. पार्टी राम मंदिर, बेरोजगारी, किसानी और कश्मीर के मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठाती रही है. शिवसेना ने पिछले दिनों प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी. इन सब के बावजूद शिवसेना महाराष्ट्र और केंद्र में सरकार में शामिल रही. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

शिवसेना ने फिर की प्रियंका गांधी की तारीफ, कहा- इंदिरा गांधी की तरह 'हुकुम की रानी' साबित होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget