एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस का गढ़ छीनने के लिए बीजेपी ने लगाया है संदीप सिंह पर दांव

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: संदीप सिंह के अलावा बबीता फोगाट और युगेश्वर दत्त भी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 'मिशन 75' हासिल करने के लिए बीजेपी ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर पिहोवा से मैदान में उतारा है. संदीप सिंह की लोकप्रियता के आसरे बीजेपी पिहोवा सीट सीट को जीतना चाहती है. हरियाणा के अलग राज्य बनने के बाद से पिहोवा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, जबकि दो बार इस सीट पर इनेलो भी जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. 2014 में मोदी लहर के बावजूद बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी.

बीजेपी इस विधानसभा क्षेत्र में कभी जीत दर्ज नहीं कर पायी है. कांग्रेस 1967 के बाद से इस सीट पर पांच बार विजयी रही है, जबकि इनेलो के उम्मीदवार को इस सीट पर दो बार जीत मिली है. कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा ही एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां बीजेपी 2014 का विधानसभा चुनाव हारी थी. इनेलो उम्मीदवार जसविंदर संधू ने बीजेपी के जय भगवान शर्मा को 9,347 मतों से हराया था, जबकि पूर्व वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे.

इनेलो इसलिए हुई कमजोर

हरमोहिंदर चाठा लगातार दो बार इस सीट से विधायक रहे हैं. इस सीट पर इनेलो के लिए भी मुश्किलें कम नहीं है. इनेलो अब दो हिस्सों में बंट चुकी है और जनवरी में इनेलो के विधायक रहे जसविंदर संधू का निधन हो गया था. बीजेपी की कोशिश जहां इनेलो की कमजोर स्थिति को भुनाने की है, वहीं कांग्रेस अपने गढ़ में वापसी करना चाहती है.

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने कहा है कि वह पीएम मोदी की वजह से बीजेपी में शामिल हुए हैं. संदीप सिंह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह से है. मंदीप सिंह का कहना है कि बीजेपी 5 साल में अपने किसी वादे पर खरी नहीं उतर पाई है.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र के साथ घोषित किए जाएंगे.

हरियाणा चुनाव: पूर्व सांसद सुशील इंदौरा कांग्रेस में शामिल हुए, एडीपी का विलय भी किया

हरियाणा चुनाव: इनेलो को लगा झटका, पूर्व सांसद चरणजीत कांग्रेस में शामिल हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget