एक्सप्लोरर

Election fact check: क्या मुंबई में बीजेपी ने बांटे सोने के बिस्किट? जानिए वायरल हो रहे दावे का असली सच

Fact Check: बीजेपी के उस कीट में पार्टी का बैनर, पीएम नरेंद्र मोदी का स्टीकर, बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाला झोला मौजूद था. वीडियो में कुछ पुलिस वाले बीजेपी कीट की तालाशी लेते नजर आ रहे हैं.

Gold Biscuit Fact Check: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है. इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि बीजपी ने अपने कीट में सोने के बिस्कुट बांटे. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पुलिसकर्मी बीजपी के कीट की जांच कर रही है. इसके बाद एक अधिकारी उस कीट से एक सामान उठाकर पूछते हैं कि ये क्या है? इस सवाल के जवाब में एक शख्स कहता है, " यह सोने का बिस्कुट है."

सोने के बिस्किट के दावों के साथ वायरल हो रहा वीडियो

बीजेपी के उस कीट में पार्टी का बैनर, पीएम नरेंद्र मोदी का स्टीकर, बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाला झोला मौजूद था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा, घाटकोपर, मुंबई में प्रत्येक बैग के अंदर बीजेपी के पोस्टर, एक बैनर और एक सोने के बिस्किट वाले बैग."


Election fact check: क्या मुंबई में बीजेपी ने बांटे सोने के बिस्किट? जानिए वायरल हो रहे दावे का असली सच

यहां क्लिक कर देंखें फेक दावों वाला वीडियो.

फेसबुक पर एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, मुंबई के घाटकोपर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पोस्टर, एक बैनर और प्रत्येक बैग के अंदर एक सोने के बिस्किट वाले बैग जब्त किए गए. इस चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी की हताशा का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, फिर भी वे लगातार बेनकाब हो रहे हैं."

प्लास्टिक परफ्यूम की बोतल को बताया जा रहा सोने का बिस्किट

पीटीआई के फैक्ट चेक में यह बात सामने आई कि जिस चीज को सोनो का बिस्कुट बताकर वायरल किया जा रहा है वह प्लास्टिक परफ्यूम की बोतल थी. गूगल लैंस के माध्यम से सर्च करने पर कई वीडियो सामने आए. इस दौरान एक न्यूज चैनल का वीडियो भी सामने आया जिसमें वायरल खबर को लेकर बताया जा रहा है.

पुलिस क्यों चेक कर रही थी बैग जानें?

उस न्यूज चैनल ने 12 मई 2024 को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस खबर से जुड़ी वीडियो पोस्ट किया था. रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर मध्य मुंबई से बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष अजय बडगुजर ने कहा कि उन्हें पुलिस स्टेशन में घंटों इंतजार कराया गया और गुस्से में उन्होंने प्लास्टिक की बोतल को सोने का बिस्किट कह दिया. वीडियो की सच्चाई जानने के लिए यहां क्लिक करें.

बीजेपी नेता अजय बडगुजर ने इस घटना के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, "जिस सोने के बिस्किट की बात कर रहे हैं वो परफ्यूम की शीशी है, लेकिन विपक्ष को तो तिल का पहाड़ बनाना है. इसलिए वे इत्र की बोतलों को सोने का बिस्किट कह रहे हैं."

इसके अलावा डेक्कन हेराल्ड में भी मामले से जुड़ी खबर पब्लिश थी. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024. पोट किट में कोई सोने का बिस्किट नहीं, केवल प्लास्टिक के इत्र की बोतल का वीडियो वायरल के हैडलाइन से इस खबर को पब्लिश किया गया था.

क्या निकला निष्कर्ष?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि बीजेपी ने मुंबई में अपने कीट के साथ सोने के बिस्किट बांटे. पड़ताल में यह बात सामने आई कि जिस चीज को सोने का बिस्किट बताया जा रहा है वह परफ्यूम की बोतल है.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले PTI Fact Check पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

ये भी पढ़ें : Election Fact Check: 'लालकृष्ण आडवाणी ने की राहुल गांधी की तारीफ', जानिए क्या है इस वायरल पोस्ट की हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget