एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार का ईवीएम को लेकर वीडियो वायरल, किया जा रहा है ये दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी नेता ने कहा है कि उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: 21 अक्टूबर यानी सोमवार को हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होना है. मतदान से पहले असंध से बीजेपी उम्मीदवार बख्शीश सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार कह रहे हैं कि कोई भी बटन दबाने पर वोट कमल को ही जाएगा. हालांकि, बख्शीश सिंह ने इस वीडियो को गलत बताते हुए कहा कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है.

बीजेपी उम्मीदवार बख्शीश सिंह विर्क का यह वीडियो असंध विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान का बताया जा रहा है. वीडियो में बख्शीश सिंह मतदाताओं से कथित रूप से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि चाहे कोई भी बटन दबा लेना, वोट बीजेपी के खाते में ही जाएगा.

वीडियो में बख्शीश सिंह पंजाबी भाषा में कथित रूप से कह रहे हैं, ''आज अगर आपने गलती की तो पांच साल भुगतोगे. हमें यह भी पता चल जाएगा कि किसने कहां पर वोट डाला है. अगर कहोगे तो बता भी देंगे. मोदी जी और मनोहर लाल की नजरें बहुत तेज हैं. आप वोट कहीं भी डालना निकलनी फूल की ही है... हमने मशीनों में पुर्जे फिट किए हैं.''

हालांकि, इस वायरल वीडियो को बख्शीश सिंह ने गलत बताया और कहा कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है. बीजेपी विधायक की इस कथित टिप्पणी को जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने शर्मनाक बताया है. अशोक तंवर ने कहा कि वह तो पहले ही इसकी आशंका जता चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस समय पर बीजेपी नेता का बयान ईवीएम में गड़बड़ी की बात को और पुख्ता करता है.

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होगा और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

हरियाणा चुनाव: SYL को लेकर अकाली दल और इनेलो में मतभेद, सुखबीर बादल ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget