एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: इस्तीफा, डमी CM और फिर...समझें, कैसे अरविंद केजरीवाल के 3 कदम कर देंगे बड़ा चुनावी खेल!

Atishi: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर, 2024 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

Atishi: दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2025) से पहले आम आदमी पार्टी (आप : AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है. उन्होंने दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा सौंप जिस तरह से आतिशी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का अगला मुख्यमंत्री बना दिया, वह कदम बहुत कुछ कहता है. उनके इस कदम के बड़े ही गहरे और दूरगामी परिणाम निकलकर आएंगे, जो न सिर्फ अरविंद केजरीवाल बल्कि समूची आप के लिए किसी सियासी बूस्टर से कम नहीं होंगे. 

हिंदी अखबार 'दैनिक भास्कर' में छपे संपादकीय लेख के जरिए वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गुर्जर ने बताया कि अरविंद केजरीवाल का यह कदम बहुत ही सोच-समझ कर लिया गया है. निसंदेह यह उनकी कमाल की रणनीति का हिस्सा है. उनका इस्तीफा इसलिए भी और अहम हो जाता है क्योंकि आगे हरियाणा का भी विधानसभा चुनाव है, जबकि फरवरी 2025 में दिल्ली में विस चुनाव होंगे.

AAP के लिए गेम चेंजर साबित होगा इस्तीफा दांव!

नवनीत गुर्जर के मुताबिक, "चार दिन हों या फिर चार महीने भारत में कुर्सी छोड़ना बहुत कठिन है. यह काम खाना छोड़ने से भी अधिक कठिन है. ऐसे में यह अरविंद केजरीवाल का बड़ा पॉलिटिकल मूव है. आने वाले चुनावों में वह इसे छाती ठोंक-ठोंक कर दिखाएंगे और बड़े दांव के तौर पर जनमानस के बीच भुनाने का प्रयास करेंगे. समझा जा सकता है कि वह इसके जरिए सिम्पैथी गेन करना चाहेंगे.  

'डमी CM' को अरविंद केजरीवाल ही करेंगे कंट्रोल!

दिल्ली में ताजा सियासी घटनाक्रम को करीबी से देखने-समझने वाले जानकारों, टिप्पणीकारों और स्तंभकारों का मानना है कि आतिशी तो सिर्फ 'डमी' सीएम भर हैं. दिल्ली में सीएम की कुर्सी पर भले ही वह बैठें या कोई और पर्दे के पीछे से उन्हें बैठालने वाले (अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में) की ही चलेगी. 

BJP ने बताया नौटंकी, इस्तीफा दांव करेगा बड़ा गेम?

पॉलिटिकल सर्किल्स में यह भी चर्चा है कि चंपई सोरेन या फिर जीतन राम मांझी जैसा किरदार आप में न पैदा हो इसलिए अरविंद केजरीवाल ने 'टेस्टेड एंड ट्राइड' चेहरे को उत्तराधिकारी तय किया. चूंकि, फरवरी, 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं. ऐसे में अरविंद केजरीवाल आने वाले चार-पांच महीनों को अग्निपरीक्षा मान रहे हैं. हालांकि, बीजेपी उनके इस्तीफे से जुड़े कदम को ड्रामा या नौटंकी करार देती नजर आई है मगर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बड़ा दांव आप के अभियान को और ऊर्जा देगा. 

अरविंद केजरीवाल का अब आगे ऐसा है प्लान

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली के स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिक्स, डीटीसी बसों, हनुमान मंदिरों और नुक्कड़ सभाओं में दिखेंगे. वे इस दौरान किसी बड़ी गेम चेंजर योजना (फ्रीबीज से जुड़ी) का भी ऐलान कर सकते हैं. जानकारों का मानना है कि इससे आप और अरविंद केजरीवाल को फायदा ही होगा.

यह भी पढ़ेंः 3 मोर्चों पर छिपी है जीत की कुंजी तो 2 पॉइंट्स बिगाड़ेंगे BJP का गेम, एक्सपर्ट की भविष्यवाणी, सर्वे भी चौंका रहा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget