एक्सप्लोरर

दिल्ली: आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाकर रो पड़ीं आतिशी, गंभीर बोले- साबित हो गया तो उम्मीदवारी छोड़ दूंगा

आतिशी के आरोपों के बाद गौतम गंभीर ने सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि मीडिया से बात करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है. मुझे दुख होता है कि देश में राजनीति इतनी नीचे गिर गई है.

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिशी आज भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं. दरअसल आम आदमी पार्टी और आतिशी ने विपक्षी उम्मीदवार गौतम गंभीर पर अपमानित करने वाले पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि मीडिया से बात करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है. मुझे दुख होता है कि देश में राजनीति इतनी नीचे गिर गई है. वहीं आतिशी के आरोपों के बाद गौतम गंभीर ने सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अगर साबित हो गया कि ये मैंने किया है तो मैं अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा, अगर नहीं तो क्या आप राजनीति छोड़ देंगे?

आतिशी ने गौतम गंभीर पर क्या आरोप लगाए? आतिशी ने कहा, ''जब गंभीर ने राजनिति में शामिल हुए तो मैंने उनसे कहा कि अच्छे लोग राजनीति के लिए महत्वपूर्ण हैं. लेकिन वो और उनकी पार्टी ने दिखा दिया कि कितना नीचे गिर सकते हैं. मैं राजनीति में पैसे या नाम कमाने के लिए नहीं आयी.''

इसके बाद आतिशी ये कहते हुए रो पड़ीं कि अगर गंभीर मुझ जैसी मजबूत महिला को हराने के लिए इतना नीचे जा सकते हैं, तो एक सांसद के रूप में वह महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं. आतिशी ने मीडिया के सामने वो पर्चे भी जारी किए जिनमें कथित तौर पर आतिशी के खिलाप अपमानजनक बातें लिखी हैं. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि गंभीर ने इन पर्चों को अखबारों के जरिए घर घर पहुंचाया.

आतिशी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ''गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली में आतिशी के बारे में अपमानजनक पर्चे बंटवाए किए. इस पर्चे में भाषा इतनी अपमानजनक है कि जो भी इसे पढ़ेगा उसे शर्म महसूस होगी. उन्होंने कहा कि जब गंभीर ने भारत के लिए क्रिकेट खेला, तो राष्ट्र ने उनके लिए ताली बजाई लेकिन हमने कभी भी सपने में भी नहीं सोचा था कि यह आदमी चुनाव जीतने के लिए ऐसा करेगा."

गंभीर ने कहा- आरोप सही हुए तो उम्मीदवारी छोड़ दूंगा आतिशी के आरोपों का गौतम गंभीर ने ट्विटर पर जवाब देते हुए सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे डाली. उन्होंने लिखा, "मुझे शर्म आती है कि अरविंद केजरीवाल मेरे मुख्यमंत्री हैं. मैं अरविंद केजरीवाल और आतिशी को चुनौती देता हूं कि अगर साबित हो गया कि ये मैंने किया है तो मैं अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा, अगर नहीं तो क्या आप राजनीति छोड़ देंगे?''

दिल्ली: आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाकर रो पड़ीं आतिशी, गंभीर बोले- साबित हो गया तो उम्मीदवारी छोड़ दूंगा

गंभीर ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ''अपनी एक महिला का अपमान करने के लिए मैं आपसे घृणा करता हूं वो भी आपनी अपनी पार्टी की साथी. और ये सब सिरअफ चुनाव जीतने के लिए. आप गंदे इंसान हैं, किसी को आपकी अपनी झाड़ू से से आपके दिमाग की गंदगी साफ करने की जरूरत है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget