एक्सप्लोरर

Assembly Elections: बढ़ते कोरोना के बीच एक्शन में चुनाव आयोग, स्वास्थ्य सचिव के साथ 27 दिसंबर को होगी बड़ी बैठक

Assembly Elections 2022: कोरोना के वक्त में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है. तीन दिन बाद यानि 27 दिसंबर को चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक करेगा.

Assembly Elections 2022: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) फिर पैर पसार रहा है. कल इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने कोरोना वायरस के खतरे को लेकर चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की अपील की. इस बीच आज खबर आई है कि कोरोना के वक्त में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग (ECI) भी सतर्क हो गया है. तीन दिन बाद यानि 27 दिसंबर को चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिव के साथ कोरोना के हालात में चुनाव को लेकर बैठक करने वाला है.

दरअसल देश में कोरोना के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन  (Omicron) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना की तीसरी लहर का सामना ना करना पड़े, इसीलिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और चुनाव आयोग से अपील की है कि रैलियों पर रोक लगाई जाए और चुनाव टालने पर भी विचार किया जाए. चुनाव वाले 5 राज्यों में सबसे बड़ी चिंता उत्तर प्रदेश को लेकर है, जहां रैलियों में भीड़ का रेला नजर आ रहा है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा?

  • विधानसभा चुनाव की वजह से तीसरी लहर फैलने से रोका जाए.
  • राजनीतिक पार्टियों की भीड़ वाली रैलियों पर रोक लगाई जाए.
  • टीवी और अखबारों की मदद से चुनाव प्रचार को कहा जाए.
  • रैलियों और चुनावी सभाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं.
  • प्रधानमंत्री चुनाव टालने पर भी विचार करें, जान है तो जहान है.

जीवन रहेगा तो चुनावी रैलियां और सभाएं होती रहेंगी- हाई कोर्ट

हाईकोर्ट ने कहा, ''जीवन रहेगा तो चुनावी रैलियां और सभाएं होती रहेंगी. संविधान का अनुच्छेद 21 हमें जीवन का अधिकार भी देता है. रोजाना कोरोना के आंकड़े का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा है कि खतरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. समय रहते नहीं रोका गया तो परिणाम दूसरी लहर से कहीं ज्यादा भयावह होगा.'' हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत जैसे विशाल देश में मुफ्त टीकाकरण का जो अभियान चालाया, होईकोर्ट उसकी तारीफ करता है.

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट से अबतक 341 लोग संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को भी सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी. ओमिक्रोन के खतरे के बीच कोरोना की आने वाली लहर के खिलाफ देश का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कितना तैयार है, पीएम मोदी ने इस बात का पूरा अपडेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget