एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: 5 चुनावी राज्यों के लिए बीजेपी ने 'मोदी कीर्तन' और 'राखी बांधों' का बनाया प्लान, जानें कैसे चलेगा अभियान

Assembly Polls 2023: इस साल के अंत तक 5 राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने है जिसको लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने फर्स्ट टाइम वोटर और सभी महिला वोटरों को पार्टी से जोड़ने के लिए मेगा प्लान बनाया है.

State Assembly Election 2023: बीजेपी ने इस साल होने वाले देश के पांच चुनावी राज्यों के लिए 'महिला, मोदी कीर्तन और राखी बांधों' प्लान बनाया है जिसे आने वाले दिनों में कई तरीकों से जमीनी धरातल पर उतारा जाएगा. दरअसल, इस वर्ष के अंत तक देश के जिन पांच राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधान सभा चुनाव होने हैं उनमें से दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है. 

हालांकि मध्य प्रदेश में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है तो वहीं मिजोरम में एनडीए गठबंधन की सरकार है और बीजेपी के सहयोगी मिजो नेशनल फ्रंट के नेता जोरमथांगा राज्य के मुख्यमंत्री हैं. आईएएनएस से बात करते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन ने बताया कि इन पांचों राज्यों में महिला वोटरों को पीर्टी के साथ जोड़ने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है. 

नए महिला वोटरों को पार्टी से जोड़ने का प्लान
श्रीनिवासन ने बताया कि महिला मोर्चे की तरफ से इन पांचों राज्यों के लिए अलग-अलग 3-3 चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं. पार्टी की ये 15 महिला नेता अपने-अपने दायित्व वाले प्रदेशों के महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों से समन्वय बनाएंगे. साथ हीं मोर्चे की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर संगठन की योजना के मुताबिक महिला वोटरों को बीजेपी से जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे.

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय महिला मोर्चा इन पांचों राज्यों में महिला मोर्चा संगठन को मजबूत बनाने पर खास ध्यान दे रहा है. इसके साथ ही मोर्चा नए महिला वोटरों को पार्टी से जोड़ने के लिए नया वोटर सम्मेलन जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन बूथ स्तर और शक्ति केंद्रों तक कर फर्स्ट टाइम महिला वोटर और अन्य महिला वोटरों तक मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाएगा.

पार्टी ने इसे स्नेह यात्रा का नाम दिया
बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती ने बताया कि मोर्चा की महिला कार्यकर्ता नवरात्रि के समय मोदी कीर्तन के जरिए मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी महिला मतदाताओं तक पहुंचाएगी. और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे. इसके साथ ही रक्षाबंधन के समय रिक्शा और ऑटो वालों के साथ-साथ डिलीवरी बॉयज को राखी बांधकर उन्हें भी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे. पार्टी ने इसे स्नेह यात्रा का नाम दिया है.

आपको बता दें, बीजेपी महिला मोर्चा ने शुक्रवार (21 जुलाई) को एक बड़ी बैठक कर इन चुनावी राज्यों की रणनीति को अंतिम रूप दिया. मोर्चे राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में इन पांचों चुनावी राज्यों के लिए नियुक्त की गईं चुनाव प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अन्य महत्वपूर्ण महिला नेता भी शामिल हुईं.

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं महिला मोर्चा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी इन पांचों राज्यों में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के अभियान में शामिल इन महिला नेताओं को चुनावी अभियान के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए.

ये भी पढ़ें-

Lok Sabha Election: 2019 चुनाव में कितने फीसदी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाइयों ने BJP को दिया वोट, पढ़िए CSDS सर्वे की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget