एक्सप्लोरर

MCD चुनाव में 75 सीटों पर ओवैसी की पार्टी AIMIM उतारेगी उम्मीदवार

दिल्ली नगर निगम चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) एमसीडी चुनाव लड़ेगी.

दिल्ली नगर निगम चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) एमसीडी चुनाव लड़ेगी. सूत्रों के मुताबिक ओवैसी की पार्टी MCD चुनाव में 75 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. बता दें कि आज ही दिल्ली चुनाव आयुक्त ने एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा की है.

बता दें कि दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है. दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव की तारीख चार दिसंबर तय की गई है. जबकि मतगणना सात दिसंबर को की जाएगी. घोषणा आज यानि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने की. चुनाव की तारीख का एलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई है.

गौरतलब है कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा. इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे. हालांकि, नए परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है.

दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने क्या कहा

दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने तारीखों का एलान करते हुए कहा कि 250 वॉर्ड में 2011 के सेंसेंज के अनुसार से 42 सीट को एससी के लिए, वहीं महिलाओं के लिए 21 सीट रिजर्व किया गया है. 104 सीट अलग से महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है. कुल 13665 पोलिंग स्टेशन होंगे. चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा.

विजय देव ने कहा कि चुनाव के दिन2 हजार से ज्यादा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी. हर विधानसभा में 68 जनरल ऑब्जर्वर होंगे. सभी जगह वीडियोग्राफी होगी.

MCD चुनाव का पूरा शेड्यूल

-नोटिफिकेशन- 7 नवंबर
-नामांकन की आखिर तारीख- 14 नवंबर
-नाम वापिस लेने की तारीख- 19 नवंबर
-वोटिंग- 4 दिसंबर
-नतीजे- 7 दिसंबर

अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां की जा चुकी हैं रद्द
दूसरी तरफ दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने अधीन आए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि मजबूरी होने पर ही वह छुट्टी पर जा सकते हैं, लेकिन इस संबंध में आयोग से स्वीकृति लेनी होगी. चुनाव आयोग ने चुनाव के सिलसिले में 68 रिटर्निंग अधिकारी और 250 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं. इसके अलावा इन अधिकारियों के अधीन और आयोग के कार्यालय में भी बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त हैं.

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget