एक्सप्लोरर

जो काम पाकिस्तान 70 साल में नहीं कर पाया, उसके दोस्त मोदी ने 5 साल में कर दिया- केजरीवाल

इमरान खान ने कहा है कि अगर बीजेपी दोबारा चुनाव जीतती है तो भारत के साथ शांति वार्ता को लेकर अच्छा होगा और कश्मीर मुद्दे का हल भी निकल सकता है. इमरान खान ने कहा, ‘’पाकिस्तान के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपने पड़ोसियों, अफगानिस्तान, भारत और ईरान के साथ शांति बनाए रखे.’’

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी के विरोधी लागातर हमला कर रहे हैं, विपक्ष सीधे प्रधानमंत्री मोदी को ही निशाने पर ले रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जो काम पाकिस्तान 70 साल में नहीं कर पाया, उसके दोस्त मोदी जी ने पाँच साल में कर दिया. बता दें कि कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर दोबारा मोदी की सरकार बनती है तो शांति की पहल को आगे बढ़ाया जा सकता है.

केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ''पाकिस्तान और इमरान खान भी यही चाहते हैं कि हिंदुस्तान में दंगे फैलें. इसीलिए पाकिस्तान खुल कर मोदी जी को फिर पीएम बनाने के लिए हर तरह की मदद कर रहा है. जो काम पाकिस्तान 70 साल में नहीं कर पाया, उसके दोस्त मोदी जी ने पाँच साल में कर दिया- हिंदुस्तान का भाईचारा ख़राब कर दिया.''

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल ने इस तरह का हमला बोला है, कल भी उन्होंने इसी मुद्दे पर ट्वीट किया था. केजरीवाल ने लिखा था कि पाकिस्तान में मचा शोर, वंस मोर. मुख्यमंत्री के अलावा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी बीजेपी और मोदी पर हमलावर हैं. सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, ''पाकिस्तान क्यों बेताब है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने ताकि उसकी आतंक की दुकान चलती रहे? क्या इसीलिए पाकिस्तान ने पुलवामा में हमारे जवानों की निर्मम हत्या आतंकवादियों से कराई ताकि मोदी जी पाकिस्तान को दुश्मन दुश्मन चिल्लाकर वोट माँग सकें?.''

कपिला मिश्रा का जवाब, कहा-अपनी मर्यादा में रहो आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री पर हमले के लिए केजरीवाल को पर निशाना साधा है. कपिल मिश्रा ने कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, ''पुलवामा आतंकी हमलें में अपने देश को बदनाम कराने की केजरीवाल की ये कोशिश बहुत घटिया, छिछोरी और जलील हरकत हैं ये मूर्ख, बेशर्म, निकम्मा, नालायक CM जब भी मुंह खोलेगा देश के ख़िलाफ़ बोलेगा अपनी मर्यादा में रहो केजरीवाल लोग कहते हैं केजरीवाल "पागल" हैं उन्हें सही साबित मत करो.''

इमरान खान ने ट्वीट में क्या कहा था? इमरान खान ने कहा है कि अगर बीजेपी दोबारा चुनाव जीतती है तो भारत के साथ शांति वार्ता को लेकर अच्छा होगा. इमरान खान ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो शायद ये मुमकिन नहीं होगा. इमरान ने कहा, ‘’अगर अगली भारतीय सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई में आई तो कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के साथ समझौता करने से डर सकती है. लेकिन अगर बीजेपी आई तो इस मसले पर कोई हल निकाला जा सकता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget