एक्सप्लोरर

Gujarat Election: मध्य गुजरात की सभी 52 सीटों पर कैसे जीत हासिल करें? अमित शाह ने बैठक में BJP नेताओं से मांगा सुझाव

Amit Shah In Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए हुए बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. वहीं आप और कांग्रेस ने भी दावा किया कि वो आगामी चुनाव में सफल होंगे.

Amit Shah Visit Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (23 अक्टूबर) को बीजेपी के मध्य गुजरात क्षेत्र के पदाधिकारियों से मुलाकात की और इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के आठ जिलों में जीत के लिए रणनीति पर उनसे चर्चा की.

बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि बैठक में उपस्थित नेताओं से तीन नवंबर तक ये सुझाव देने को कहा गया है कि पार्टी मध्य क्षेत्र के आठ जिलों में सभी 52 विधानसभा सीटों पर जीत कैसे हासिल कर सकती है. उन्होंने कहा कि वडोदरा के एक होटल में हुई बैठक करीब चार घंटे तक चली. पिछले करीब तीन दशक से राज्य में सत्तासीन बीजेपी ने इस बार के चुनाव में प्रदेश की कुल 182 सीटों में से 150 पर विजय का लक्ष्य निर्धारित किया है. अगर पार्टी ने इस टारगेट की प्राप्ति कर ली तो वह 1985 में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस की 149 सीटों पर जीत के रिकॉर्ड को तोड़ देगी.

इस रणनीति पर हुई चर्चा

मीटिंग में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल और राज्य में पार्टी के संगठन महासचिव रत्नाकर भी उपस्थित थे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने बैठक में शामिल विधायकों, सांसदों, भाजपा के जिलाध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, वडोदरा के मेयर और विभिन्न सहकारी समितियों के प्रमुखों से रणनीति पर चर्चा की. शाह ने शनिवार (22 अक्टूबर) को वलसाड में गुजरात के दक्षिण क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी. वह सोमवार (24 अक्टूबर) को पालनपुर में उत्तर क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे. बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 99 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं विपक्षी कांग्रेस ने मजबूती हासिल करते हुए 77 सीटों पर विजय प्राप्त की थी.

कांग्रेस की तैयारी

कांग्रेस ने रविवार (23 अक्टूबर) को कहा कि अगर पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है तो विभिन्न सरकारी संस्थानों और विभागों में संविदा पर या आउटसोर्स कर्मचारियों के रूप में काम करने वाले लगभग 15 लाख युवाओं को नियमित सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी. गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल ने यह घोषणा की. इससे एक दिन पहले राजस्थान सरकार ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी नियमों को मंजूरी दी थी. पार्टी ने यह भी वादा किया कि जो लोग अवैध निर्माण को नियमित करना चाहते हैं उन्हें निशुल्क ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Gujarat Assembly Polls: चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव, डीजीपी से स्पष्टीकरण मांगा, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget