एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: अमित शाह ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: अमित शाह के अलावा पीएम मोदी भी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को मुद्दा बना रहे हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: राज्य में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर राष्ट्रवाद के लिए खड़े नहीं होने का आरोप लगाया है. अमित शाह ने अनुच्छेद 370 का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है.

अमित शाह फरीदाबाद के पास तिगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा, ''केवल नरेन्द्र मोदी सरकार की वजह से जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म हुए हैं. अब इस क्षेत्र को देश का अभिन्न हिस्सा बनाया जा सकेगा.''

शाह ने कहा कि मोदी से पहले कोई प्रधानमंत्री अनुच्छेद 370 को हटाने की हिम्मत नहीं कर पाया था. उन्होंने कहा, ''जहां बीजेपी और अन्य कई दलों ने इस कदम का समर्थन किया वहीं कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी.'' अमित शाह ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के चलते राष्ट्रवाद के मुद्दे के लिए खड़े ना होने का आरोप लगाया.

हुड्डा को भी निशाने पर लिया

अमित शाह ने कांग्रेस को अनुच्छेद 370 पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी. शाह ने आरोप लगाया, ''वे कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि उन्हें सत्ता और वोट बैंक पसंद है.'' गृह मंत्री ने कहा, ''अनुच्छेद 370 की वजह से, पाकिस्तान कश्मीरी युवकों को गुमराह करता था और हथियार देता था. जम्मू-कश्मीर में 1990 से अभी तक 40,000 से अधिक लोग आतंकवाद का शिकार हुए हैं.''

बीजेपी नेता ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली राज्य की पूर्व सरकार पर गैरकानूनी भूमि सौदे में शामिल होने का आरोप भी लगाया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हाल ही में हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावी रैलियों में अनुच्छेद 370 का मुद्दा उठाया था.

दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने हैं. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

हरियाणा चुनाव: कुमारी शैलजा ने बीजेपी को घेरा, कहा- बेरोजगारी को लेकर जनता उठा रही है सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार ने दिखाया दम, ज्ञानश्री बोरा ने दाखिल किया नामांकन; क्या भेद पाएंगी BJP का किला?
जोरहाट में कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार ने दिखाया दम, ज्ञानश्री बोरा ने दाखिल किया नामांकन; क्या भेद पाएंगी BJP का किला?
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को पॉकेट मनी... बंगाल में ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र
सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को पॉकेट मनी... TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो
Tamil Nadu Assembly Polls: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चल रहा तगड़ा खेल, कौन जा रहा किस तरफ, जानें पूरा सियासी गणित
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चल रहा तगड़ा खेल, कौन जा रहा किस तरफ, जानें पूरा सियासी गणित

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget