एक्सप्लोरर

अमित शाह बोले- '2019 के जनादेश ने परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को राजनीति से खत्म किया'

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को बड़ी जीत मिलने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने परिवारवाद की राजनीति पर बड़ा हमला बोला है. अमित शाह ने कहा कि चुनाव परिणाम ने राजनीति से तीन नासूर परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को खत्म कर दिया है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को बड़ी जीत मिलने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने परिवारवाद की राजनीति पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 2019 के चुनाव परिणाम ने देश की राजनीति से तीन नासूर को खत्म कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि ये तीन नासूर परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण हैं.

एनडीए सांसदों को कर रहे थे संबोधित- संसद के केंद्रीय कक्ष में एनडीए के सांसदों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘‘60 के दशक के बाद इस देश के लोकतंत्र को परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण इन तीन नासूरों ने डसा हुआ था. हर जनादेश कहीं न कहीं परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से ग्रसित था.’’ उन्होंने कहा, "2019 के जनादेश ने परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को राजनीति से बाहर निकाल दिया है.

अमित शाह ने क्या कहा- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक जनादेश है. एनडीए के 353 के साथ बीजेपी के 303 सांसदों का चुनकर आना जनता का अपार समर्थन दर्शाता है. चुनाव अभियान के समय कई सवाल उठाए जाते थे, लेकिन हमारे सभी साथियों को विश्वास था कि हम 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ेंगे और एनडीए को पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा."

अमित शाह ने कहा कि जनता ने काम को स्वीकारा- बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के पांच साल के कामों को जनता ने स्वीकारा है. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के सत्ता में रहने से जनता के मन में एक विश्वास आया कि अब आतंकवाद पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि जनता को ये भरोसा हुआ कि एक नेता ऐसा आया है जो आतंकवादियों के घर में घुसकर कार्रवाई कर सकता है.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "कश्मीर से कन्याकुमारी और कामाख्या से कच्छ तक जनता ने मोदी के समर्थन में मतदान किया है. चुनाव प्रक्रिया के समय देश में हर जगह मोदी की सुनामी दिखाई देती थी, इस सुनामी ने विपक्षी पार्टियों को ध्वस्त कर दिया है.

राष्ट्रपति ने मोदी को नियुक्त किया नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, पीएम ने दिया ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ नारा कांग्रेस ‘अध्यक्ष’ राहुल गांधी का रिपोर्ट कार्ड, जानें अपने कार्यकाल में कहां-कहां जीते, कहां-कहां हारे

आप की गौतम गंभीर को नसीहत, कहा- उम्मीद है जीतने के बाद लोगों से मिलेंगे नए सांसद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget