एक्सप्लोरर

तेज बहादुर का नॉमिनेशन कैंसिल होने पर अखिलेश यादव बोले- सरकार डरी हुई है, जनता देगी जवाब

तेज बहादुर ने वाराणसी से पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया था. लेकिन आखिर मौके पर समाजवादी पार्टी ने तेज बहादुर को अपना उम्मीदवार बनाया.

बाराबंकी: वाराणसी से गठबंधन उम्मीदवार तेज बहादुर का नामांकन रद्द होने पर एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी की जनता इसका जवाब देगी और आवाज वोट के रूप में सुनाई देगी. अपने उम्मीदवार को अखिलेश बोले कि शालिनी यादव वाराणसी से सपा उम्मीदवार हैं.

अखिलेश यादव ने कहा, ''सरकार डरी हुई है. वाराणसी की जनता इसका जवाब देगी और आवाज वोट के रूप में सुनाई देगी.'' अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके और उन्होंने तेज बहादुर की नौकरी जाने पर भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ''जिसने खाने की क्वालिटी पर सवाल उठाया था उसे सरकार ने नौकरी से निकलवा दिया.''

तेज बहादुर ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल किया था. लेकिन आखिर वक्त पर समाजवादी पार्टी ने शालिनी यादव का टिकट काटते हुए तेज बहादुर को अपना उम्मीदवार बनाया. इसके बाद तेज बहादुर ने एसपी के सिंबल पर नया पर्चा दाखिल किया. चुनाव आयोग ने दूसरे हलफनामे में गलत जानकारी देने के चलते तेज बहादुर का पर्चा कैंसिल किया है. हालांकि तेज बहादुर का कहना है कि वह इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लेकर जाएंगे.

इससे पहले मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय ने तेज बहादुर यादव से चुनाव आयोग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लाकर जमा करने का निर्देश दिया था. इस प्रमाणपत्र को जमा करने के लिए तेज बहादुर यादव को एक दिन का समय दिया गया था. यह प्रमाणपत्र उन्हें आज सुबह 11 बजे तक जमा करना था. प्रमाणपत्र जमा ना करने की स्थिति में उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है.

बता दें कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने भारतीय सेना में खराब खाने की शिकायत को लेकर एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियो को लेकर तेज बहादुर को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी.

वहीं समाजवादी पार्टी नेता मनोज राय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हमने पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है. प्रत्याशी अभी कौन होगा इस पर जल्द ही बैठक के बाद फैसला किया जाएगा.

वाराणसी से सपा के उम्मीदवार तेज बहादुर का नामांकन रद्द हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget