एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan: सचिन पायलट ने बताया- कैसे बीजेपी से अलग है कांग्रेस

ABP Shikhar Sammelan: सचिन पायलट ने अपने पुराने साथियों के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि कई लोगों की मजबूरी होती है या कोई लालच होता है, जिसके कारण ऐसे फैसले लेते हैं.

ABP Shikhar Sammelan: एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के सवाल पर कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे. जिन नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है, उनके लिए पायलट ने कहा कि सबसे अपने स्वार्थ होते हैं, मजबूरियां होती हैं या कोई लालच होता है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी को चुनौती दे सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से कैसे अलग है. वह 20-22 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करना चाहते हैं. 

सचिन पायलट से सवाल किया गया कि बीजेपी में आपके गए पुराने साथी क्या आपको फोन करके कहते हैं कि आ जाओ. इस सवाल को लेकर सचिन पायलट ने कहा, ''व्यक्ति का राजनीतिक विचारधारा चुनने का निर्णय अपना होता है. फिर जनता तय करती है कि निर्णय सही है या नहीं. कई लोगों की मजबूरी होती है या कोई लालच होता है." पायलट ने यह भी साफ किया कि जेपी नड्डा कैसे बीजेपी के अध्यक्ष बने यह किसी को नहीं पता, लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे कैसे कांग्रेस के अध्यक्ष बने यह सभी जानते हैं.

राजस्थान में दिखेगा असर

सचिन पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी राजस्थान में बुरी तरह नहीं हारी. इसका असर लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा और पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी. 2019 में कांग्रेस राजस्थान में कोई सीट नहीं जीत पाई थी. सचिन पायलट ने मौजूदा सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने और केजरीवाल-हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर भी सरकार पर आरोप लगाया.

अंत में उन्होंने कहा कि जनता वोट करने से पहले बीजेपी सरकार का 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देखेगी. महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है. कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद के आरोप लगते हैं. इस पर पायलट कहा कि 35 साल से गांधी परिवार का कोई नेता मंत्री भी नहीं बना है. सब पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि मल्लिकार्जुन करगे राहुल गांधी से सलाह लेते हैं.

यह भी पढ़ेंः ABP Shikhar Sammelan: बिहार में NDA का क्लीन स्वीप, PoK भारत का हिस्सा...राजनाथ सिंह ने एबीपी शिखर सम्मेलन में कहीं ये 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget