एक्सप्लोरर

ABP CVoter Survey: विपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' होने से क्या बीजेपी को हमला करने में होगी दिक्कत? सर्वे में लोगों ने कही ये बात

ABP News Survey: बीजेपी के खिलाफ तैयार हुए 26 दलों के विपक्षी गठबंधन का नाम 'इंडिया' होने से बीजेपी को हमला करने में दिक्कत आएगी या नहीं, जानें सी-वोटर के सर्वे के आंकड़े क्या कहते हैं.

ABP News CVoter Survey: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी के खिलाफ ठोस रणनीति के तहत कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दलों ने दो मैराथन बैठकों के बाद अपने गठबंधन को शक्ल दी और नाम दिया 'INDIA' यानी नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस.

17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई विपक्ष की दूसरी बैठक में गठबंधन का नाम INDIA तय हुआ था. इसके पीछे आइडिया राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बताया गया. 

जाहिर है NDA के मुकाबले विपक्षी दल अपने गठबंधन को कुछ ऐसा नाम देना चाह रहे होंगे जो प्रभावी लगे और बीजेपी को उस पर हमला करने में दिक्कत हो. एबीपी न्यूज के लिए किए गए सी वोटर के सर्वे में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है.

देश के हालात और राजनीति से जुड़े सवालों पर सी-वोटर ने बीते 20-21 जुलाई को ऑल इंडिया सर्वे किया, जिसमें अपनी राय देने वाले ज्यादातर लोगों ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA होने से बीजेपी को हमला करने में दिक्कत होगी.

क्या लगता है INDIA नाम रखने से बीजेपी को विपक्ष पर हमला करने में दिक्कत होगी?
(स्रोत- सी वोटर)

हां- 48%
नहीं- 34%
पता नहीं- 18%

सर्वे में शामिल 48 फीसदी लोगों ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया होने से बीजेपी को उस पर हमला करने में दिक्कत होगी. 34 फीसदी लोगों ने 'नहीं' में जवाब दिया. वहीं, 18 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें इस बारे में 'पता नहीं' है.

नोट: abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने यह सर्वे किया है. सर्व के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनकी राय पर आधारित हैं. मणिपुर में बवाल और विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के बाद यह 'ऑल इंडिया सर्वे' किया गया है. इस सर्वे में 2,664 लोगों की राय ली गई है. सर्वे गुरुवार और शुक्रवार (20-21 जुलाई) को किया गया. इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. सर्वे के नतीजों के लिए abp न्यूज़ जिम्मेदार नहीं है.

यह भी पढ़ें- ABP Cvoter Survey: केजरीवाल, ममता और नीतीश के 'सपनों' को झटका! सर्वे में लोगों ने बताया किसे बनाना चाहिए INDIA का संयोजक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget