एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Polls 2022: गुजरात चुनाव लड़ रहे आप नेता को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई, जानिए क्या है पूरा मामला

Gujarat Assembly Polls 2022: भरूच की एक स्थानीय अदालत ने अंकलेश्वर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अंकुर पटेल को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने कैद की सजा सुनाई गई. 

Gujarat Assembly Polls 2022: भरूच की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को चेक बाउंस मामले में अंकलेश्वर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अंकुर पटेल को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने कैद की सजा सुनाई गई.  फरवरी 2021 में पटेल द्वारा जारी किया गया दो लाख रुपये का चेक बैंक द्वारा वापस कर दिया गया था. जिसके बाद शिकायतकर्ता सलीम वाडिया ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. अदालत ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत पटेल को दोषी ठहराया है. 

शिकायतकर्ता के वकील आईजी बाबा सैयद ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "मेरे मुवक्किल ने अंकुर पटेल को कुल आठ लाख रुपये दिए थे जो वो अब मांग रहे थे. पटेल ने उन्हें दो चेक दिए. एक चेक पांच लाख रुपये का था और दूसरा दो लाख रुपये का. दोनों चेक पिछले साल बैंक द्वारा वापस कर दिया गया." 

 सैयद  ने आगे कहा, "किसी तकनीकी कारण से, हम 5 लाख रुपये के चेक की वापसी को चुनौती नहीं दे सकते थे, लेकिन दो लाख रुपये के चेक बाउंस को NI अधिनियम के तहत चुनौती दी जा सकती थी. आज अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया, और चूंकि वह अनुपस्थित थे, इसलिए उन्हें सजा भी सुनाई गई.''

पुराने वाहनों का कारोबार करने वाले वाडिया कुछ साल पहले एक पेट्रोल पंप के मालिक पटेल के संपर्क में आए और उनसे अच्छे संबंध बन गए थे. गुजरात विद्यानसभा के लिए आज पहले चरण के मतदान जारी हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक 11 बजे तक केवल 18.95% मतदान दर्ज किया गया है.  सबसे कम मतदान सूरत की कतारगाम सीट पर हुआ. आज गुजरात में 89 सीटों के लिए वोट डाले जायेगें. चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किये जायेगें. 

2.39 करोड़ वोटर
आइए जानते हैं कि राज्य में पहले फेज में वोटरों का किस तरह से समीकरण है. गुजरात चुनाव के पहले फेज में कुल मिलाकर 2.39 करोड़ (2,39,76,670) वोटर हैं. जिसमें से 1,24,33,362 पुरुष वोटर और 1,15,42,811 महिला वोटर हैं. इसके अलावा पहले फेज में 497 थर्ड जेंडर के भी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

25,434 पोलिंग स्टेशन
चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए कुल 25,434 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं जिससे मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो. इसमें से 9,018 शहरी पोलिंग स्टेशन और 16,416 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन हैं. बता दें कि दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों के 19 जिलों की कुल 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछले बार गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस सिर्फ 77 सीटों पर सिमट कर रही गई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget