एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: AAP के गोपाल इटालिया का EC पर आरोप, 'जानबूझकर कराई जा रही स्लो वोटिंग, एक छोटे बच्चे को हराने के लिए इतना मत गिरो'

Gujarat Assembly Election 2022: इटालिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि कतारगाम विधानसभा सीट पर जानबूझ कर वोटिंग स्लो कराया जा रहा है.

Gujarat Assembly Election 2022:  गुजरात में आज 89 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिल कर कतारगाम में धीमी गति से वोटिंग करवा रहा है. उन्होंने ट्वीट कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा.

इटालिया ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, "कतारगाम विधानसभा सीट पर जानबूझ कर वोटिंग स्लो कराया जा रहा है. चुनाव आयोग इस तरीके से भाजपाई गुंडों के दबाव में ही काम करना है तो फिर चुनाव ही क्यों करवाते हो? "

बता दें कि आम आदमी पार्टी के गुजरात ईकाई के अध्यक्ष और कतरगाम से उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे 33 वर्षीय गोपाल इटालिया ने छोटे से ही राजनीतिक करियर में एक लंबा सफर तय कर लिया है. वह गुजरात विश्वविघालय से स्नातक पास है. उन्होंने हार्दिक पटेल के नेतृत्व में शुरू किए गए पाटीदार आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी. 

इटालिया 2013 में हवलदार के तौर पर गुजरात की पुलिस ईकाई लोकरक्षक दल से जुड़े थे. बाद में 2014 में गोपाल इटालिया को अहमदाबाद क्लेक्ट्रेट में क्लर्क के रूप में गुजरात राजस्व विभाग में नौकरी मिल गई थी. हालांकि 2017 में राजस्व विभाग ने उन्हें सेवा नियमों का उल्लंघन करने के लिए बर्खास्त कर दिया था. 

विवादों से घिरे रहे हैं गोपाल इटालिया

गोपाल इटालिया के साथ विवादों का पुराना नाता रहा हैं. गोपाल इटालिया तब विवादों में आए थे जब उन्होंने सरकारी कर्मचारी के रूप में गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से राज्य निषेध कानून के बारे में अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए पूछताछ की थी. इसके  बाद  2014 में गुजरात की पुलिस ईकाई लोकरक्षक दल को छोड़ने के बावजूद भी वो खुद को उसका हिस्सा बताते रहे जिसे लेकर इटालिया पर मुकदमा चलाया गया था. 

एक के बाद एक विवाद में वह शामिल होते गए. उन्होंने राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए विधानसभा के बाहर राज्य के तात्कालीन मुख्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूतां फेंका था. इस घटना के कारण सेवा नियमों का उल्लंघन करने के लिए राजस्व विभाग ने उनको पद से बर्खास्त कर दिया था. हालांकि बाद में वह समाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे थे. 

2020 में आप का चेहरा बने इटालिया

गोपाल इटालिया ने साल 2020 में आम आदमी पार्टी में कदम रखा था. पहले आप ने इटालिया को गुजरात ईकाई का उप-अध्यक्ष बनाया था लेकिन आप ने बदलाव करते हुए उन्हे राज्य ईकाई का ही अध्यक्ष बना दिया था. वह पिछले 2 सालों से गुजरात में आप का चेहरा रहे हैं. आप ने गोपाल इटालिया के नेतृत्व में ही नगर निकाय की 27 सीटों पर जीत  हासिल की थी. गुजरात विधानसभा के 2022 चुनावों में वह आप की ओर से कतरगाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. गोपाल इटालिया का मुकाबला बीजेपी के विनोद मोरादिया और कांग्रेस के कल्पेश वरिया से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget