एक्सप्लोरर

Gujarat Election: इसुदान गढ़वी जाम खंभालिया सीट से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने बनाया है सीएम उम्मीदवार

Gujarat Assembly Election: गुजरात के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है. इसी के साथ वो दावा कर रही कि उसे चुनाव में सफलता मिलेगी.

AAP CM Candidate: गुजरात की जाम खंभालिया विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ( AAP) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा इसुदान गढ़वी चुनाव लड़ेंगे. आप ने इसकी घोषणा कर दी है है. दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अब राज्य को एक अच्छा सीएम मिलेगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''किसान, बेरोजगार युवाओं ,महिलाओं और व्यापारी के लिए सालों तक आवाज उठाने वाले इसुदान गढ़वी जाम खम्भालिया से चुनाव लड़ेंगे! भगवान कृष्ण की पावन भूमि से गुजरात को एक नया और अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा."

इसुदान गढ़वी कौन हैं?
इसुदान गढ़वी का जन्म 10 जनवरी 1982 को गुजरात के पिपलिया में हुआ. वो  14 जून 2021 को  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजदूगी में पार्टी में शामिल हुए थे. उनके पिता खेराजभाई किसान हैं. गढ़वी पत्रकार भी रहे हैं. 

इसुदान गढ़वी को क्यों बनाया सीएम उम्मीदवार? 
आप ने इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाते हुए दावा किया था कि 16 लाख 48 हजार 500 लोगों के सुझाव आए जिसमें से 73 फीसदी लोगों ने उन्हें पसंद किया है. साथ ही इसके पीछे कारण उनका ओबीसी समुदाय से आना भी हैं क्योंकि गुजरात में ओबीसी 48 प्रतिशत है. साथ ही उनकी साफ-सुथरी छवि है. गढ़वी प्राइवेट चैनल में महामंथन नाम का शो करने के कारण काफी मशहूर रहे हैं. बता दें कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है. इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. 

यह भी पढ़ें-

Gujarat Assembly Elections 2022 : गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, इसुदान गढ़वी को CM फेस बनाने पर नाराज इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

 

 

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget