एक्सप्लोरर

तेलंगाना: TRS में शामिल होंगे कांग्रेस के दो और TDP का एक विधायक

तेलंगाना में 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं और दो विधायकों के टीआरएस में शामिल होने की घोषणा से यह आंकड़ा कम होकर 17 पर पहुंच गया है.

हैदराबाद: तेलंगाना में विपक्षी कांग्रेस के दो विधायक और तेलुगू देशम पार्टी के एक विधायक ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल होने का ऐलान किया है. प्रदेश के सत्तुपल्ले से तेदेपा विधायक सांद्रा वेंकट वीरैया ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के हित में सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल होने का फैसला किया है.

वीरैया ने कहा, ‘‘अगर मैं क्षेत्र का विकास नहीं करता हूं तो यह उन लोगों के साथ अन्याय होगा जिन्होंने मुझे (चुनाव में) जिताया है. मैं स्वार्थ में अथवा व्यक्तिगत कारणों से पार्टी नहीं बदल रहा हूं.’’ उन्होंने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से शनिवार को मुलाकात कर उनसे सिंचाई के लिए जल छोड़ने का आग्रह किया ताकि उनके गृह जिले खम्मम में फसलों को बचाया जा सके जिसे स्वीकार कर लिया गया.

कांग्रेस के दो विधायकों- पिनपाका से रेगा कांता राव और आसिफाबाद से अतरम सक्कू ने शनिवार की रात कहा कि उन्होंने अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और विकास के हित में टीआरएस में शामिल होने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि वे कानूनी विशेषज्ञों से संपर्क करेंगे और विधानसभा की सदस्यता छोड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो फिर नये सिरे से जनादेश लेंगे.

तेलंगाना में 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं और दो विधायकों के टीआरएस में शामिल होने की घोषणा से यह आंकड़ा कम होकर 17 पर पहुंच गया है. वीरैया के निर्णय के बाद विधानसभा में तेदेपा के अब केवल एक विधायक रह गए हैं.

यह भी पढ़ें- हंदवाड़ा UPDATE: दो आतंकियों के शव मिले, पांच जवान शहीद, 63 घंटे से जारी एनकाउंटर 10 कारण जो बताते हैं कि क्यों Xiaomi Redmi Note 7 Pro एक 'गेम चेंजिंग' स्मार्टफोन नहीं है एनडीए की रैली पर तेजस्वी का तंज, कहा- बिहार ने प्रधानमंत्री को ठेंगा दिखाया चिदंबरम ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- गंगा सफाई और सड़क निर्माण में किया अच्छा काम यह भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget