एक्सप्लोरर

IAS Success Story: ठुकरा के मेरा प्यार... मेरा इंतकाम देखेगी... ब्रेकअप के बाद ठानी जिद और आदित्य बन गए IAS

पटना के आदित्य पांडे ने इंजीनियरिंग व एमबीए के बाद दो असफल प्रयासों के बाद यूपीएससी में 48वीं रैंक प्राप्त की. आर्थिक रूप से कमज़ोर पृष्ठभूमि से आने वाले आदित्य ने लगातार प्रयास कर सफलता प्राप्त की.

​UPSC Success Story: आपने फिल्मों में तो देखा होगा कि कैसे किसी लड़की के छोड़कर जाने के समय लड़का उससे एक वादा करता है और फिर उस वादे को पूरा भी करता है. लेकिन क्या आपने कभी रियल लाइफ में ऐसी स्टोरी सुनी है. अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे ही आईएएस अफसर की कहानी बताएंगे. जिन्होंने प्यार में मिले धोखे के बाद आईएएस बनने की ठानी और अपने तीसरे प्रयास में आईएएस अधिकारी बने.

हम बात कर रहे हैं पटना से ताल्लुक रखने वाले आदित्य पांडे की. उन्होंने यूपीएससी एग्जाम में 48वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन तो किया साथ ही जो बात उन्होंने ब्रेकअप के समय कही थी उसे भी पूरा किया.आदित्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं. इंजीनियरिंग और एमबीए के बाद उन्होंने UPSC एग्जाम दिया. लेकिन दो असफल प्रयासों के बावजूद भी यूपीएससी एग्जाम में सफल हुए.

आईएएस आदित्य पांडे (IAS Aditya Pandey) तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटे हैं. पटना में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वह जामनगर चले गए. आदित्य ने कक्षा 8वीं और 9वीं में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 10वीं में एक लड़की से प्यार के कारण उनका रिजल्ट खराब हो गया. इसलिए उनके पिता ने उन्हें वापस पटना भेज दिया.

आईएएस के बारे में नहीं थी जानकारी

12वीं पास करने के बाद आदित्य को अपने पिता की जिद की वजह से इंजीनियरिंग में दाखिला लेना पड़ा. हालांकि वह इंग्लिश ऑनर्स से पढ़ना चाहते थे. इंजीनियरिंग में उनका स्कोर अच्छा था. लेकिन बचपन की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो जाने के कारण वह बहुत दुखी हो गए. उन्होंने उस लड़की से यह कहा कि वह एक दिन आईएएस बनेंगे. अपने सीनियर्स से उन्होंने यूपीएससी के बारे में थोड़ा-बहुत सुना था, लेकिन उन्हें इस परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी.

प्राप्त की 48 वीं रैंक  

​एक समय आदित्य के शिक्षक ने उनके पिता से कहा था कि यदि ये लड़का पढ़ गया तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे. 2021 और 2022 में UPSC एग्जाम में असफल होने के बाद आदित्य निराश हो गए. उनकी तैयारी काफी चुनौतीपूर्ण रही और परीक्षा पास करने में उन्हें अधिक समय लगा. उनकी लगातार असफलताओं ने उन्हें चिंतित कर दिया और आत्मविश्वास की कमी होने लगी.

आसपास के लोगों की नकारात्मक बातों ने भी उन्हें प्रभावित किया. आदित्य ने लोगों की बातों को नज़रअंदाज़ किया और बिना किसी बैकअप प्लान के पूरी मेहनत से तैयारी में जुट गए. इस बार उन्हें सफलता मिली और उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 48 हासिल की. आदित्य ने केवल यूपीएससी ऑप्शनल विषय के लिए कोचिंग का सहारा लिया था. बाकि उन्होंने सेल्फ स्टडी पर फोकस कर एग्जाम को क्रैक किया.

यह भी पढ़ें- WBCHSE Board HS Result 2024: वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं में अविक दास ने किया टॉप, सौम्य दीप साहा दूसरे और अभिषेक गुप्ता रहे तीसरे स्थान पर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget